फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मनोज तिवारी का गाना 'दिलदार' रिलीज, लोगों को पसंद आ रही विशाल सिंह और अपर्णा दीक्षित की जोड़ी

Tue, 22 Mar 2022 10:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 22 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनोज तिवारी अक्सर अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वहीं, फैंस भी बेसब्री से अपने पसंदीदा सिंगर के गानों का इंतजार करते रहते हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Manoj Tiwari new song 'Dildar' released the pair of Vishal Singh and Aparna Dixit is being liked by the people
मनोज तिवारी का 'दिलदार' गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनोज तिवारी अक्सर अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वहीं, फैंस भी बेसब्री से अपने पसंदीदा सिंगर के गानों का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में अब अपने फैंस के लिए मनोज तिवारी ने हाल ही में अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना दिलदार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। म्यूजिक एल्बम में दिखाई गई इस लव स्टोरी को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Bhojpuri: Manoj Tiwari new song 'Dildar' released the pair of Vishal Singh and Aparna Dixit is being liked by the people
मनोज तिवारी का 'दिलदार' गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि भोजपुरी में रिलीज किए हुए इस गाने में हिंदी टीवी इंडस्ट्री के कलाकार नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी की आवाज में जारी हुए इस गाने में अभिनेता विशाल सिंह और अपर्णा दीक्षित बतौर कलाकार दिखाई दिए। गाने में वाराणसी के घाट नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में विशाल और अपर्णा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। फैंस की दोनों की यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Bhojpuri: Manoj Tiwari new song 'Dildar' released the pair of Vishal Singh and Aparna Dixit is being liked by the people
मनोज तिवारी का 'दिलदार' गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके लिरिक्स भी मनोज तिवारी ने ही लिखे हैं। वहीं, इस गाने को विशाल मिश्रा ने ही कम्पोज और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि यह विशाल और अपर्णा का पहला भोजपुरी गाना है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस गाने के रिलीज के साथ ही मनोज तिवारी ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Manoj Tiwari new song 'Dildar' released the pair of Vishal Singh and Aparna Dixit is being liked by the people
मनोज तिवारी का 'दिलदार' गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस गाने के साथ ही मनोज तिवारी ने अपने 5 हजार गाने पूरे कर लिए हैं। मनोज ने 25 मार्च 1996 में अपना पहला गाना गाया था, जिसके बाद इसी महीने रिलीज हुए इस गाने के साथ अब मनोज तिवारी के 5 हजार गाने पूरे हो गए हैं। इस गाने के रिलीज होने की जानकारी देते हुए मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri: Manoj Tiwari new song 'Dildar' released the pair of Vishal Singh and Aparna Dixit is being liked by the people
मनोज तिवारी का 'दिलदार' गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, दिलदार गाना रिलीज हो चुका है, देखकर बताइए कैसा लगा। खबरों की माने तो सामने आया मनोज तिवारी का यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है। इस बारे में गायक ने कहा कि वैसे तो मैंने कई महंगे भोजपुरी गाने गाए हैं, लेकिन यह गाना अब तक का सबसे महंगा गाना है। इस गाने को 80 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed