अभिनेत्रियां हर साल अपने ग्लैमरस अंदाज से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियाें की ही तरह भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां भी अपने बोल्ड लुक से फैशन इंडस्ट्री में एक अलग ट्रेंड सेट करती हैं। वहीं अगर बोल्डनेस की बात करें तो उसमें भी भोजपुरी अभिनेत्रियां हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों से पीछे नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियों ने भी फैंस को अपना बिकिनी अवतार दिखाया है।
Bhojpuri: बिकिनी में बोल्ड अवतार दिखा चुकी हैं भोजपुरी की ये हसीनाएं, आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के बिकिनी अवतार ने गदर मचा रखा है। प्रशंसकों ने उन्हें अक्सर साड़ी, लहंगे और सूट में देखा है। इसलिए उनके बोल्ड अवतार ने प्रशंसको के होश उठा दिए हैं। बता दें कि आम्रपाली अक्सर अपने अंदाज से जबरदस्त धूम मचाती हैं।
रानी चटर्जी
साल 2003 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। फिटनेस फ्रीक रानी अक्सर पूल अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उनकी ये हॉट तस्वीरें हमेशा चर्चे में बनी रहती हैं।
मोनालिसा
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट अंदाज के लिए ही जानी जाती हैं। मोनालिसा का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। बता दें कि बिग बॉस फेम मोनालिसा हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं।
निधि झा
निधि झा भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी हॉटनेस की भी काफी चर्चे होते रहते हैं। साड़ी हो या बिकिनी फैंस उनके हर अंदाज के कायल हैं।