भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी क्रम में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा भी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन इंटरनेट पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर वजह से छाई रहती हैं। वहीं, उनके फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है।
Bhojpuri: मोनालिसा ने हॉट अंदाज में साल 2021 को कहा अलविदा, बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की गईं इन फोटोज में मोनालिसा नीले रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा का ग्लमैरस रूप देखने को मिल रहा है। फोटोज में अभिनेत्री का अंदाज देख फैंस भी दिल हार बैठे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके साथ एक बेहद खास कैप्शन भी साझा किया है।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "साल 2021 का आखिरी बुधवार मुझे इन पुरानी तस्वीरों की याद दिला रहा है। 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है और हम दो दिन में उसका स्वागत करेंगे।" मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस भी अपने खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इन तस्वीरों को अबतक 79 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
मोनालिसा ने इसके साथ ही अपना एक फनी वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में वह मशहूर गाने ‘मैं इतनी सुंदर हूं मैं क्या करूं’ पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह लाल रंग का टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram
मोनालिसा ने अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें 'सुहाग','गंगा पुत्रा','घर वाली बाहर वाली','जिद्दी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पूरे करियर में मोनालिसा ने काफी नाम हासिल किया है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा टीवी में भी सक्रिय हैं। वह कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।