फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने फोटो शेयर करते हुए महिलाओं को दिया संदेश, कहा- कॉन्फिडेंट महिलाएं कभी रोती….

Wed, 29 Dec 2021 08:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 29 Dec 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee gave a message to the women while sharing the photo said Confident women never cry
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक में से रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी रानी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी वजह से उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी रानी की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। 

इसी क्रम में अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों के जरिए रानी ने महिलाओं के लिए एक खास संदेश भी साझा किया है। अभिनेत्री की शेयर की गईं इन तस्वीरों को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bhojpuri: Rani Chatterjee gave a message to the women while sharing the photo said Confident women never cry
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media

रानी ने इन फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'कॉन्फिडेंट महिलाएं कभी रोती नहीं हैं, वह शांत रहती हैं और आगे बढ़ती रहती हैं।’ रानी की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

Bhojpuri: Rani Chatterjee gave a message to the women while sharing the photo said Confident women never cry
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

इससे पहले रानी चटर्जी ने इसी महीने अपनी नई मर्सिडीज खरीदी था। नई कार खरीदने की खुशी अपनी फैंस के साथ साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था,‘क्वीन और उसकी नई सवारी...।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee gave a message to the women while sharing the photo said Confident women never cry
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही फिल्म ‘भाभी मां’ में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही फिल्म से रानी चटर्जी का लुक सामने आया था। उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई। रानी चटर्जी ने कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee gave a message to the women while sharing the photo said Confident women never cry
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

इसके वह फिल्म 'मेरा पति मेरा देवता है' में भी बिजी है। इस फिल्म में  रानी चटर्जी के साथ बिहारी बॉय प्रेम सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह नई वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि इसमें रानी का रोल क्या है उसकी जानकारी नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed