फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बनारसी साड़ी में मोनालिसा का ट्रेडिशनल अवतार, स्टनिंग लुक देख फैंस का खिला चेहरा

Fri, 19 Aug 2022 05:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 Aug 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa saree photos in saree on the occasion of janmashtami gets viral
मोनालिसा - फोटो : social media

भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मोनालिसा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के गानों से लेकर फिल्में तक आज भी इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। फिल्मों और गानों के साथ-साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वेस्टर्न लुक के साथ ही अभिनेत्री इंडियन लुक में भी गजब की सुंदर लगती हैं और अपनी इसी स्टाइलिंग के चलते वह अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने आज एक बार फिक अपना इंडिया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो फैंस का दिल धड़का रहा है। तस्वीरों में अभिनेत्री की कातिल अदाएं देखने लायक हैं।   

Bhojpuri: Monalisa saree photos in saree on the occasion of janmashtami gets viral
मोनालिसा - फोटो : social media

हाल ही में मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्माष्टमी के मौके पर अपनी कुछ इंडियन लुक की तस्वीरें साझा की हैं। साझा की गई तस्वीरों में मोनालिसा ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीरों में मोनालिसा बनारसी साड़ी पहने सजी धजी नजर आ रही हैं। अपना इंडियन लुक कंप्लीट करने के लिए मोनालिसा ने गोल्डन कलर लाल बॉर्डर वाली साड़ी पर गोल्ड का चोकर पहन रखा है। मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ी पहन मोनालिसा बहुत ही शानदार लग रही हैं।   

Bhojpuri: Monalisa saree photos in saree on the occasion of janmashtami gets viral
मोनालिसा - फोटो : social media

मोनालिसा के इस जन्माष्टमी लुक पर उनके फैंस जान छिड़कते नजर आ रहे हैं। पोस्ट पर लगातार हो रहे कमेंट्स से साफ पता लग रहा है कि लोगों को मोनालिसा की तस्वीरें कितनी पसंद आ रही हैं। कमेंट करते हुए कोई उन्हें जन्माष्टमी की बधाई दे रहा है, तो उनकी उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। एक फैन ने लिखा, 'खूबसूरत।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा लुक।' बहुत से लोग कमेंट बॉक्स में लगातार फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa saree photos in saree on the occasion of janmashtami gets viral
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में मोनालिसा बगीचे में खड़ी होकर तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। किसी में वह अपना पल्ला पकड़े मुस्कुरा रही हैं, तो किसी में कैमरे की तरफ स्टाइल में देख रही हैं। एक तस्वीर में वह पीछे मुड़कर हैरानी वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं। लेकिन सभी पोज में अभिनेत्री किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed