{"_id":"62150578e2580c1c4e56be3e","slug":"bhojpuri-monalisa-will-seen-in-the-new-show-with-husband-vikrant-singh-shared-pictures-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: नए शो में पति विक्रांत सिंह संग धमाल मचाएंगी मोनालिसा, शेयर कीं मस्ती भरी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: नए शो में पति विक्रांत सिंह संग धमाल मचाएंगी मोनालिसा, शेयर कीं मस्ती भरी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:17 PM IST
सार
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री की किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री की किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड लुक से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।
अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें, वीडियोज और लाइफ इवेंट्स शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री फैन फॉलोइंग के मामले में भी कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर कीं गई इन तस्वीरों और वीडियोज को ना सिर्फ उनके फैंस पसंद करते हैं, बल्कि उनका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Trending Videos
2 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ अलग- अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में जहां एक्ट्रेस और उनके पति एक- दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों मस्ती भरे पल साथ गुजारते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री नीले और सफेद रंग के कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों के साथ अभिनेत्री का सादगी भरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, उनके पति विक्रांत हल्के गुलाबी रंग की टीशर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एक नई यात्रा पर, ऐसा लगता है जैसे एक बार फिर से नई शुरुआत है।’
4 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जानकारी दी थी वह 26 फरवरी से शुरू होने वाले किसी कार्यक्रम में नजर आने वाली हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें देखें इस सप्ताह से हर शनिवार और रविवार। शुरू हो रहा है 26 फरवरी 2022 रात 8 बजे से।’ अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और बधाई देते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोनालिसा
- फोटो : insta
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा ने अभी फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'नजर' में देखा गया था। इसमें उन्होंने डायन का रोल प्ले किया था। वह आजकल अपने आने वाली वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में काफी व्यस्त हैं। मोनालिसा 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।