भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ऐक्टिंग और आवाज से पहचान बना चुके नीलकमल सिंह का नया गाना 'हो गइनी कंगाल माल के चक्कर में' रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा हैं। नीलकमल के गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। आलम ये है उनके गाने के रिलीज के साथ ही लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं इस गाने में नीलकमल के साथ लोगों का दिल धड़काने वालीं माही श्रीवास्तव भी उनका साथ देती नजर आ रही हैं। दोनों की जुगलबंदी ने ऐसा समा बांधा है कि गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है।
भोजपुरी: नीलकमल सिंह का गाना 'हो गइनी कंगाल माल के चक्कर में' हुआ रिलीज, आपने देखा क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन