फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मालदीव में पति यश संग हनीमून एंजॉय कर रहीं निधि झा से फैन ने कहा- मुंबई कब आओगी? मिला मजेदार जवाब

Thu, 12 May 2022 12:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 May 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Nidhi Jha And Yash Kumar Honeymoon In Maldives Photos Went Viral
मालदीव में अपने पति यश के साथ निधि झा - फोटो : Instagram

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले निधि झा और यश 2 मई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद से ही अभिनेत्री अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिन पर फैंस काफी प्यार भी लुटा रहे हैं। निधि और यश फिलहान मालदीव में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। अब उनकी मालदीव से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कपल समुद्र के किनारे दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही निधि झा ने मालदीव से लाइव आकर फैंस से बातचीत भी की। 

Bhojpuri: Nidhi Jha And Yash Kumar Honeymoon In Maldives Photos Went Viral
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

निधि झा शादी के बाद से अपनी और यश की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। कभी वह समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं तो कभी वह यश के साथ वाटर बोट में दिखाई दे रही हैं। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

Bhojpuri: Nidhi Jha And Yash Kumar Honeymoon In Maldives Photos Went Viral
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

निधि झा अपने बेडरूम से ही इंस्टग्राम पर लाइव आईं और फैंस के साथ बातचीत करने लगी। साथ ही उन्होंने कमरे से ही बाहर का मौसम दिखाया। इसके बाद यश ने भी उनके लाइव सेशन को ज्वाइन कर लिया। एक फैन ने पूछा कि आप मुंबई कब वापस आ रही हो, तो निधि ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैं मुंबई क्यों वापस आ जाऊं? मुझे मेरा हनीमून एंजॉय करने दो। निधि और यश ने करीब नौ मिनट तक अपने फैंस से बात की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Nidhi Jha And Yash Kumar Honeymoon In Maldives Photos Went Viral
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यश की यह दूसरी शादी है। इससे पहले यश ने भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन यश और अंजना का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और उनका तलाक हो गया। इसके बाद यश और निधि के रिश्ते की शुरुआत हुई और अब दोनों ने शादी कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed