फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Throwback: जब ट्विंकल खन्ना की मां ने अक्षय कुमार को समझ लिया था 'गे', शादी से पहले अभिनेता के सामने रखी थी बड़ी शर्त

Thu, 12 May 2022 10:47 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 12 May 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna mother Dimple Kapadia understood Akshay Kumar as gay, had placed a big condition in front of the actor before marriage
अक्षय कुमार का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं, जो सिनेमा जगत में अपनी बैक टू बैक रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं, जो जल्द से जल्द अपनी फिल्मों के शेड्यूल को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन एक समय था जब अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते थे। अभिनेता ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई। इससे पहले अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। ये बातें फैंस भी अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को शुरुआती दिनों में 'गे' समझती थीं। 

Twinkle Khanna mother Dimple Kapadia understood Akshay Kumar as gay, had placed a big condition in front of the actor before marriage
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि जब अक्षय कुमार की एंट्री ट्विंकल खन्ना की जिंदगी में हुई, उस वक्त अभिनेत्री हार्ट ब्रेक से जूझ रही थीं। लेकिन इस मौके पर अक्षय कुमार ने अभिनेत्री का पूरा साथ दिया। ऐसे ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन शादी से पहले अक्षय कुमार को डिंपल कपाड़िया की एक शर्त माननी पड़ी। 

Twinkle Khanna mother Dimple Kapadia understood Akshay Kumar as gay, had placed a big condition in front of the actor before marriage
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar

अक्षय कुमार जब ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया से एक्ट्रेस का हाथ मांगने गए थे तब अभिनेत्री ने अक्षय के सामने एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि अक्षय कुमार को शादी से पहले लगभग एक साल तक ट्विंकल के साथ लिव-इन में रहना पड़ेगा। अगर वह इसमें कामयाब हो जाते हैं तब उनकी शादी हो जाएगी। डिंपल कपाड़िया की इस शर्त ने अक्षय कुमार की हैरानी में डाल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna mother Dimple Kapadia understood Akshay Kumar as gay, had placed a big condition in front of the actor before marriage
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media

साल 2016 में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अक्षय कुमार के साथ ट्विंकल खन्ना पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। इस शो में ही ट्विंकल ने मां डिंपल की शर्त के बारे में खुलासा किया था। ट्विंकल ने बताया कि उनकी मम्मी अक्षय को 'गे' समझती थी। उन्हें उनकी एक जर्नलिस्ट दोस्त ने कहा था कि अक्षय 'गे' हैं। तब से ही वह अक्षय पर शक करती थीं। ट्विंकल ने बताया कि इसी वजह से उनकी मां को दोनों लिव में रहने के लिए कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed