फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood VS Bollywood: प्रकाश झा ने छेड़ा बॉलीवुड बनाम हॉलीवुड विवाद, कहा- 'भारतीय अभिनेताओं को नहीं पता अभिनय क्या होता है'

Thu, 12 May 2022 10:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 12 May 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
Hollywood VS Bollywood Actor: Prakash Jha makes shocking statement, says disgusted with actors in India
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

"मुझे भारत में काम करने वाले अभिनेताओं से नफरत थी। उन्हें नहीं पता कि अभिनय क्या होता है।" यह बात वेब सीरीज आश्रम 3 के निर्देशक प्रकाश झा ने कही। दरसअल फिल्म 'गंगाजल', 'अपहरण' और 'आरक्षण' जैसी प्रशंसित फिल्मों का निर्देशन करने वाले प्रकाश झा हाल ही में गोवाफेस्ट 2022 में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड विवाद छेड़ते हुए चौंका देने वाला बयान दिया है। 

Hollywood VS Bollywood Actor: Prakash Jha makes shocking statement, says disgusted with actors in India
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

इस चीज से मिलता है आत्मविश्वास
फिल्मों से ओटीटी तक के सफर पर बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा, मैं अपने क्राफ्ट को बेहतर बनाने के लिए लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में आयोजित होने वाली अभिनय कार्यशालाओं में भाग लिया करता था। मैं चुपचाप तरीके से जाकर अपना नामांकन कराता था। और अभिनेता की भाषा को समझता था। मैंने कक्षाओं में शेक्सपियर और अन्य नाटकों का प्रदर्शन किया है, जिससे मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है।"

Hollywood VS Bollywood Actor: Prakash Jha makes shocking statement, says disgusted with actors in India
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है हॉलीवुड और बॉलीवुड में अंतर?
प्रकाश झा का मानना है कि "हॉलीवुड अभिनेताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच यही अंतर है। वहां के अभिनेता कार्यशालाओं में भाग लेते हैं और अपनी कला का अभ्यास और सुधार करते रहते हैं"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood VS Bollywood Actor: Prakash Jha makes shocking statement, says disgusted with actors in India
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से भारतीय अभिनेताओं से करते हैं नफरत
निर्देशक आगे कहते हैं, 'भारतीय अभिनेता के प्रोफेशनल बिहेवियर के कारण मुझे उनके साथ काम करना पसंद नहीं था। मुझे भारत में काम करने वाले अभिनेताओं से नफरत थी। वह नहीं जानते कि अभिनय क्या है। किसी भी अभिनेता ने मुझसे कभी ये सवाल किया ही नहीं कि शूट कब होगा, टाइमिंग क्या होगी, कहां शूट करेंगे, एक्शन सीक्वेंस कैसे होंगे आदि।

विज्ञापन
Hollywood VS Bollywood Actor: Prakash Jha makes shocking statement, says disgusted with actors in India
प्रकाश झा

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' का अगले सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जो नकली धर्मगुरुओं और धार्मिक गुरुओं पर आधारित क्राइम ड्रामा सीरीज है। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग इस शो में बॉबी देओल प्रमुख भूमिका में हैं और सहायक भूमिकाओं में चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोचर और त्रिधा चौधरी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed