फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे शशि और सतीश कौशिक, फिर 56 की उम्र में बने पिता

Thu, 12 May 2022 09:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 May 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik and Shashi Kaushik Wedding Anniversary Know About Their Life Story
सतीश कौशिक अपनी पत्नी शशि और बेटी वंशिका के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा का एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया। 'मिस्टर इंडिया' के कैलेंडर से लेकर 'हम किसी से कम नहीं' के पप्पू पेजर तक उनके द्वारा निभाए गए किरदार लोगों को आज भी याद हैं। कौशिक 1985 में आज ही के दिन शशि कौशिक के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Satish Kaushik and Shashi Kaushik Wedding Anniversary Know About Their Life Story
सतीश कौशिक, शशि कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में एडमिशन ले लिया। इसके बाद वह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स कर मुंबई के लिए निकल पड़े। इसके बाद उन्होंने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा और दो साल बाद 1985 में शशि कौशिक से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही उन पर दुख का पहाड़ टूट गया था। पर्दे पर सबको हंसाने वाले सतीश की निजी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि वह टूट गए। उनके बेटे ने 2 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस हादसे के बाद सतीश और उनकी पत्नी की जिंदगी एकदम बदल गई थी।

Satish Kaushik and Shashi Kaushik Wedding Anniversary Know About Their Life Story
सतीश कौशिक बेटी और पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के 16 साल बाद 56 की उम्र में सतीश कौशिक के घर में एक बार फिर से खुशियां लौटीं और उनकी बेटी वंशिका का जन्म हुआ। सरोगेसी से बच्ची का जन्म होने के बाद उन्होंने कहा था कि यह हमारे दर्दनाक और लंबे इंतजार का अब अंत हो गया है। शशि और सतीश कौशिक कई बार अपनी बेटी के साथ कार्यक्रमों में दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik and Shashi Kaushik Wedding Anniversary Know About Their Life Story
नीना गुप्ता और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक की शादी से जुड़ा एक और किस्सा है, जिसे नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में लिखा था। दरअसल, शशि से शादी से पहले सतीश ने नीना को शादी के लिए पूछा था, उस दौरान नीना प्रेग्नेंट थीं। सतीश ने नीना से कहा था कि चिंता मत करो, बच्चा अगर डार्क स्किन का होगा तो कह देना कि वो मेरा है और हम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और वह नीना का साथ देना चाहते थे। सतीश कौशिक ने अपनी पत्नी के नीना को प्रपोज करने के बारे में बात करते हुए कहा था कि नीना के साथ मेरे दोस्ती के बारे में शशि अच्छी तरह समझती हैं और उसका सम्मान करती हैं। वहीं, नीना भी हमारे घर आती जाती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed