फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बुधवार को 'केजीएफ 2' से आगे निकली 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2', ऐसा रहा अजय देवगन की 'रनवे 34' का हाल

Thu, 12 May 2022 08:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 12 May 2022 08:47 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report: KGF Chapter 2, Runway 34, Heropanti 2, Doctor Strange in the Multiverse of Madness Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नजरिए से बुधवार का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। इस दिन सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2', 'रनवे 34' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने कुल मिलाकर केवल 7.79 से लेकर 8.79 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। अगर हम बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्म केजीएफ 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने 28वें दिन 4.13 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यानी यश की फिल्म ने अब तक कुल 1169.71 करोड़ रुपये का करोबार किया है। आइए जानते है क्या है अन्य फिल्मों का हाल...

Box Office Report: KGF Chapter 2, Runway 34, Heropanti 2, Doctor Strange in the Multiverse of Madness Collection
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्दीवर्स ऑफ मैडनेस
हम सभी बेनेडिक्ट कंबरबैच के 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से प्रभावित हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, बुधवार यानी 11 मई को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। कथित तौर पर, मार्वल फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने छठे दिन लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके साथ ही फिल्म का कुल संग्रह 98.50 से 99.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। यानी फिल्म अपने सातवें दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Box Office Report: KGF Chapter 2, Runway 34, Heropanti 2, Doctor Strange in the Multiverse of Madness Collection
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रनवे 34
अजय देवगन की तीसरी निर्देशित फिल्म 'रनवे 34' में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी और कैरी मिनाती जैसे कलाकार हैं। फिर भी यह दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13वें दिन 'रनवे 34' ने 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 31.62 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report: KGF Chapter 2, Runway 34, Heropanti 2, Doctor Strange in the Multiverse of Madness Collection
हीरोपंती 2 - फोटो : insta

हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर को मिली-जुली समीक्षा मिली, लेकिन ऐसा लगता है कि यह प्रशंसकों को प्रभावित करने में विफल रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के बाद करीब 2 हफ्ते में फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' और बेनेडिक्ट कंबरबैच की 'डॉ स्ट्रेंज 2' जैसी फिल्मों ने 'हीरोपंती 2' और 'रनवे 34' दोनों के लिए एक बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा की।

विज्ञापन
Box Office Report: KGF Chapter 2, Runway 34, Heropanti 2, Doctor Strange in the Multiverse of Madness Collection
केजीएफ चैप्टर 2,‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केजीएफ:चैप्टर 2 2.14 करोड़ रुपये
हीरोपंती 2 -
रनवे 34 0.65 करोड़ रुपये
डॉ स्ट्रेंज 2 5 से 6 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed