Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Bhojpuri: Rani Chatterjee was seen swinging on the song meri jaan of Gangubai robbed the hearts of fans with her cute style
{"_id":"6223a4bdb1baf81ded133749","slug":"bhojpuri-rani-chatterjee-was-seen-swinging-on-the-song-meri-jaan-of-gangubai-robbed-the-hearts-of-fans-with-her-cute-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: गंगूबाई के गाने पर झूमती नजर आईं रानी चटर्जी, कातिलाना अंदाज से लूटा फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: गंगूबाई के गाने पर झूमती नजर आईं रानी चटर्जी, कातिलाना अंदाज से लूटा फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आती हैं। भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आती हैं। भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बेहतरीन अदाकारी के अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार फैंस का दिल जीतती रहती हैं। अभिनय के साथ-साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
अपने ट्रांसफॉरमेशन के बाद से ही अभिनेत्री के लगातार फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस गोल्स देती भी नजर आती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने मेरी जान पर कातिलाना एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी चटर्जी का यहां अंदाज देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री काले रंग के ऑफ शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही खुले बाल और मेकअप में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री वीडियो में गाने के लिरिक्स के मुताबिक दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह ग्लैमरस और गॉर्जियस अंदाज उनके फैंस के मन भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही अपने पहले हिंदी गाने में नजर आने वाली हैं। भोजपुरी में धमाल मचाने के बाद अब रानी चटर्जी हिंदी दर्शकों के बीच अपना कमाल करने को तैयार हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने पहले हिंदी गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। रानी ने बीते दिनों अपने इस गाने के सेट कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
विज्ञापन
5 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अभिनेत्री कई भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। रानी चटर्जी जल्द ही ‘मेरा पति मेरा देवता है’, ‘दूल्हा नाचे गली-गली’, ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘कसम दुर्गा की’ और ‘तेरी मेहरबानियां’ जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।