फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Ganga: मोदी सरकार की जावेद अख्तर ने की तारीफ, कहा-बच्चों को सुरक्षित लाने के सरकार के प्रयासों पर कोई शक नहीं

Sat, 05 Mar 2022 10:51 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 05 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar praised Modi Government regarding Operation Ganga for trapped students in Ukraine Russia War
जावेद अख्तर - फोटो : Instagram

गीतकार, स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर हर मुददे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। कई बार उनकी प्रतिक्रिया से विवाद भी खड़ा हुआ है। एक बार फिर जावेद अख्तर ने यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर अपनी राय रखी। जावेद अख्तर ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को देश लाने के मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रेस वार्ता में जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि युद्द में अंत में कोई नहीं जीतता। दोनों तरफ के लोग अपनों को खो देते हैं। युद्ध होना ही नहीं चाहिए।





 
Javed Akhtar praised Modi Government regarding Operation Ganga for trapped students in Ukraine Russia War
javed akhtar - फोटो : Social Media

पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार को जावेद अख्तर ने भी शिरकत की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा की सराहना की। जावेद अख्तर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सरकार हमारे बच्चों को सुरक्षित लाने का प्रयास कर रही है। मुझे इसपर कोई शक भी नहीं है। मैंने यह भी सुना है कि बच्चों को निकालने के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाया गया है। 


 
Javed Akhtar praised Modi Government regarding Operation Ganga for trapped students in Ukraine Russia War
PM Modi, Javed Akhtar - फोटो : social media
बता दें किे यूक्रेन में रूस के हमले के बाद हालात दिन-पर-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हम यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूस और यूक्रेन की सरकारों पर जोरदार दबाव डाला जा रहा है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar praised Modi Government regarding Operation Ganga for trapped students in Ukraine Russia War
Javed Akhtar, Shabana Azmi - फोटो : instagram

अरिंदम बागची ने कहा कि हमने सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सभी छात्र किसी सुरक्षित जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में हैं।उन्होंने बताया कि पिसोचिन और खारकीव से हम अगले कुछ घंटों में सभी को बाहर निकालने में सफल हो जाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा होगा। खारकीव में अब कोई नहीं बचा है।

विज्ञापन
Javed Akhtar praised Modi Government regarding Operation Ganga for trapped students in Ukraine Russia War
Javed Akhtar - फोटो : Instagram
क्या है ऑपरेशन गंगा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में एक मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा की थी।  जिसकी बाद से ही यूक्रेन और रूस के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। यूक्रेन में करीब 18 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जिन्हें अब ऑपरेशन गंगा के तहत देश वापस लाया जा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed