फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: वरुण धवन ने शेयर कीं नई तस्वीरें, इस वजह से फैंस ने ली चुटकी, बोले-प्लीज अब इसे डिलीट मत करना

Sat, 05 Mar 2022 10:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan shared new pictures fans gave funny reaction said please do not delete this post
वरुण धवन - फोटो : insta

एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहती हैं। वरुण ने फिर से अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वरुण धवन काफी डैशिंग लग रहे हैं लेकिन इस बार माजरा कुछ अलग ही नजर आ रहा है। फैंस वरुण धवन की जमकर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल वरुण की इस पोस्ट पर ज्यादातर फैंस बस यही कहते नजर आ रहे हैं कि प्लीज इसे डिलीट मत करना। तो चलिए जानते हैं कि आखिर फैंस के ये कहने के पीछे की वजह क्या है।

Varun Dhawan shared new pictures fans gave funny reaction said please do not delete this post
वरुण धवन - फोटो : insta

दरअसल, वरुण धव ने अपनी तस्वीर शेयर कर की थी, लेकिन इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने उनके कैप्शन में गलती निकाल दी थी जिसके बाद वरुण धवन ने अपना कमेंट ही डिलीट कर दिया। बस फिर क्या था फैंस को भी चुटकी लेने का मौका मिल गया और सभी ने बस एक के बाद एक कमेंट करने शुरु कर दिए।

Varun Dhawan shared new pictures fans gave funny reaction said please do not delete this post
वरुण धवन - फोटो : insta

वरुण की इस पोस्ट पर एक प्रशंसक ने चुटकी लेते हुए प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, अगर आपने इसे डिलीट किया तो मैं आपके पीछे दौड़कर आ जाऊंगा, तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने भी कहा, डिलीट होगा अब ये पोस्ट? इसी तरह से एक और यूजर ने भी लिखा, तारीफ तो बाद में करेंगे लेकिन पहले रिक्वेस्ट करते हैं की प्लीज डिलीट मत करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan shared new pictures fans gave funny reaction said please do not delete this post
वरुण धवन, माधुरी दीक्षित - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी तस्वीरे शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा था कि ये किसी शूट के दौरान की तस्वीरें हैं।  इसी के साथ वरुण धवन ने पोस्ट के साथ कन्फ्यूजन भरा कैप्शन भी दिया था, जो किसी नए अनाउंसमेंट की तरफ इशारा कर रहा है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों कलाकार किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed