{"_id":"61ce84b0ba51221b5c025a91","slug":"bhojpuri-singer-pawan-singh-anupama-yadav-latest-song-2022-yahi-khatir-aara-aile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: खेसारी लाल से झगड़े के बीच रिलीज हुआ पवन सिंह का बवाल गाना, फैंस ने अक्षरा सिंह को मारा ताना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: खेसारी लाल से झगड़े के बीच रिलीज हुआ पवन सिंह का बवाल गाना, फैंस ने अक्षरा सिंह को मारा ताना
भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नया गाना एहि खारित आरा अईले रिलीज हो गया है। इस गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने मिलकर गाया है, और इसे रिलीज किया गया है मां अम्मा फिल्म्स के बैनर तले। पवन सिंह पिछले कई दिनों से खेसारी लाल यादव के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
2 of 5
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बतौर सिंगर भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाले पवन सिंह ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पवन का नाम भोजपुरी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में भी शुमार है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी गाना बस उनके नाम से ही सुपरहिट हो जाता है।
3 of 5
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
यह गीत प्रेमिका पर आधारित है। गाने की लोकप्रियता का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है। रिलीज होते ही फैंस ने इसे सुपरहिट बता दिया है।
पवन सिंह के इस गाने पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, सगरी से बेसहारा भईले Akshara singh भऊजी, ऐहि ख़ातिर आरा अइले Pawan Singh भईया। वहीं एक यूजर ने लिखा- गर्दा मचा दिए पवन भईया। वहीं कई यूजर्स इस गाने को अक्षरा सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें अक्षरा पवन सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। हालांकि इस रिश्ते का बेहद ही बुरा अंत हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह
- फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले एक प्रोग्राम में पवन सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा। स्टेज पर पवन सिंह से कुछ आपत्तिजनक इशारे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने खेसारी को 5 हजार रुपये लेकर नाचने वाला करार दे दिया। इसके बाद खेसारी ने भी लाइव आकर पवन सिंह के बारे में काफी कुछ कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।