सब्सक्राइब करें

2021 Bollywood Marriage: इस साल इन सितारों ने रचाई शादी, कटरीना-विक्की ने तो गुपचुप कर लिए सात फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 31 Dec 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Marriage 2021: Bollywood Celebrities Who Tied The Knot In 2021, All You Need to Know
Bollywood Celebrities - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 खत्म होने जा रहा है। यह साल बहुत से फिल्मी सितारों के लिए खास रहा। कई लोगों ने अपने प्यार का इजहार भी किया और कई लोगों ने तो एक कदम आगे बढ़कर शादी भी की। हर साल की तरह इस साल भी आपके कई चहेते सितारों ने धूमधाम से शादी रचाई। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने साल 2021 में शादी की।

Trending Videos
Bollywood Marriage 2021: Bollywood Celebrities Who Tied The Knot In 2021, All You Need to Know
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा और वैभव रेखी 
ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी के साथ इसी साल 15 फरवरी को शादी की। मुंबई में वैभव रेखी के साथ हुई इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। प्रोड्यूसर साहिल संघा से तलाक के बाद दीया की ये दूसरी शादी थी। दिया मिर्जा की खास बात ये थी कि दीया की शादी कोई पुरुष पंडित नहीं बल्कि एक महिला पंडित ने संपन्न कराई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Marriage 2021: Bollywood Celebrities Who Tied The Knot In 2021, All You Need to Know
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram

वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी इसी साल 24 फरवरी को अलीबाग के द मेंशन हाउस में धूमधाम से हुई। जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में कपल ने ये सुनिश्चित किया कि कोई भी तस्वीर लीक ना हो। ऐसे में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी।

Bollywood Marriage 2021: Bollywood Celebrities Who Tied The Knot In 2021, All You Need to Know
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी - फोटो : Instagram

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी
ये जवानी है दीवानी और साहो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ 15 मई 2021 को ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी। 

विज्ञापन
Bollywood Marriage 2021: Bollywood Celebrities Who Tied The Knot In 2021, All You Need to Know
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम और आदित्य धर
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की शादी सभी को हैरान करने वाली थी। दरअसल, अभिनेत्री ने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस गुपचुप हुई शादी का खुलासा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed