फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: समर सिंह के गाने ने मचा दिया धमाल, 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा ‘सईया दावतारे’ का वीडियो

Mon, 02 May 2022 01:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 02 May 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Singer Samar Singh Song Saiya Davatare video crossed 3 million views
सईया दावतारे गाना - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह के गानों को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनका कोई भी गाना जब रिलीज होता है, तो लोगों की जुबां पर चढ़ जाता है। पिछले महीने ही समर सिंह ने अपना नया गाना 'सईया दावतारे' रिलीज किया था। रिलीज के बाद से ही यह गाना धूम मचा रहा है और लोग जमकर रिल्स बना रहे हैं। वहीं, अब इस गाने के वीडियो के तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं।

Bhojpuri Singer Samar Singh Song Saiya Davatare video crossed 3 million views
सईया दावतारे गाना - फोटो : सोशल मीडिया

13 अप्रैल को समर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'सईया दावतारे' गाने को रिलीज किया था। इस गाने को समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी थी। वहीं, लिरिक्स आलोक यादव ने लिखे और म्यूजिक डायरेक्टर अभिराम पांडे थे। गाने को कोरियोग्राफ मुकेश माइकल ने किया है। इस गाने को मिले इतने व्यूज से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को यह गाना कितना पसंद आ रहा है।

Bhojpuri Singer Samar Singh Song Saiya Davatare video crossed 3 million views
सईया दावतारे गाना - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने के वीडियो में समर सिंह एकदम देसी अंदाज में नजर आ रहे थे। कभी वह गेहूं को थ्रेसर मशीन में डाल रहे हैं तो कभी ट्रैक्टर पर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनका जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है। वीडियो में उनकी को स्टार के साथ भी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों देसी अंदाज में खेत में डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Singer Samar Singh Song Saiya Davatare video crossed 3 million views
सईया दावतारे गाना - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इससे पहले भी समर सिंह अपने थ्रेसर सीरीज के गाने रिलीज कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, शिल्पी राज की बात करें तो वह अपने एमएमएस स्कैंडल को लेकर सुर्खियों में आई थीं। हालांकि हाल में रिलीज हुआ उनका गाना ‘जरा कावे देहिया’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed