{"_id":"626f7f6af3989e2d31555059","slug":"gulzar-reached-to-meet-sarod-maestro-ustad-amjad-ali-khan-photos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान से मिलने पहुंचे गुलजार, जमीं पर सितारों का मिलन देख रोमांचित हुए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान से मिलने पहुंचे गुलजार, जमीं पर सितारों का मिलन देख रोमांचित हुए लोग
मुंबई में रविवार की सुबह और यादगार बन गई जब एक ही स्टेज पर दो बेहद चमकदार सितारे आ मिले। ये सितारे हैं उस्ताद अमजद अली खान और गुलजार। अमजद अली खान ने यहां रॉयल ओपेरा हाउस में ‘मॉर्निंग रागा’ कॉन्सर्ट किया और इस कॉन्सर्ट में ‘सरोद घर’ से जुडी अपनी यादें बांटने आए उनके बहुत ही खास और ऑस्कर विजेता फिल्मकार गुलजार। दोनों एक साथ स्टेज पर उगे तो मानो पश्चिम की इस नगरी में पूरब सा उजाला फैल गया।
2 of 4
अमजद अली खान और गुलजार की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉयल ओपेरा हाउस में किया गया उस्ताद अमजद अली खान का कॉन्सर्ट उनके ग्वालियर स्थित सरोद घर नामक संगीत म्यूजियम के रख रखाव के लिए किया गया है। ग्वालियर स्थित अपने पिता के घर को उन्होंने सरोद घर का नाम दिया है। यहीं अमजद अली खान साहब का भी जन्म हुआ । यहीं उन्होंने अपने पिता से क्लासिकल संगीत की तालीम ली और जिसके उस्ताद बनने से पहले वह खुद एक काबिल शागिर्द बने।
3 of 4
सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और गुलजार की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उस्ताद अमजद अली खान ने इस सरोद घर की ऐसी नायब चीजें कॉन्सर्ट में दिखाई जिन्हें देखना भी किसी इतिहास का गवाह बनने से कम नहीं है। ऐसे तमाम दस्तावेज, ऐसी तमाम तस्वीरें हैं मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट के दरम्यान भी दिखाई गई। मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट में आए गुलजार ने संगीतमय विरासत सरोद घर के बारे में अपने अनुभव साझा किए। गुलजार इसके पहले भी उस्ताद अमजद अली खान साहब और सरोद घर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और गुलजार की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट का उद्देश्य इसकी कमाई से ग्वालियर स्थित सरोद घर यानी की म्यूजिकल हेरिटेज म्यूजियम का रख रखाव दुरुस्त करना है। मॉर्निंग रागा में आए खास लोगों में गुलजार के अलावा उस्ताद अमजद अली खान की धर्मपत्नी शुभलक्ष्मी खान, बेटे अयान अली बंगश, उनकी पत्नी नीमा, दोनों पोते अबीर और जोहान अली बंगश, गायक रूपकुमार राठौड़, रीवा राठौड़, श्वेता बासु प्रसाद और रोमेश शर्मा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।