फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track Out: देखिए कार्तिक आर्यन ने किसके गले में बांधी घंटी, अक्षय कुमार के स्वैग से हो रही तुलना

Mon, 02 May 2022 12:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 02 May 2022 12:08 PM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने को तैयार है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वेल का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik aryan starrer Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track hare ram is Out watch here
भूल भूलैया 2 - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मशहूर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने को तैयार है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वेल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मई की शुरुआत के साथ ही दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसी बीच फिल्म के दमदार ट्रेलर और इसके स्टार कास्ट के लुक्स के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। 


Kartik aryan starrer Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track hare ram is Out watch here
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के गाने के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर टाइटल ट्रैक रिलीज होने की जानकारी दी। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, रूह बाबा के साथ जिगजैग स्टेप करें। भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक आउट। इसके साथ ही अभिनेता ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने गाने का वीडियो इस पोस्ट के साथ शेयर किया है।
 
Kartik aryan starrer Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track hare ram is Out watch here
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सामने आए फिल्म के गाने की धुन अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के गाने हरे राम हरे कृष्णा से बिल्कुल मिलती- जुलती है। इसके अलावा गाने के बोल भी कुछ-कुछ पुराने गाने के जैसे ही है। फिल्म के पहले भाग के ओरिजिनल ट्रैक को प्रीतम ने कंपोज किया था। जबकि गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है। वहीं, गाने कार्तिक के शानदार डांस मूव्स को बॉस्को और सीजर ने कोरियोग्राफ किया है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik aryan starrer Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track hare ram is Out watch here
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म  'भूल भुलैया 2'  साल 2007 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म "भूल भुलैया" का सीक्वेल है। 20 मई को रिलीज होने वाली इस में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी आएंगी। वहीं, फिल्म के पहले भाग की बात करें तो 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed