फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: सिंगर समर सिंह के अंगूठी पहनाते ही शर्म से लाल हुईं आकांक्षा दुबे, बोलीं- मैरी मी

Fri, 15 Jul 2022 06:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 15 Jul 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri singer samar singh wore a ring to akanksha dubey see actress reaction
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपनी शानदार गायकी के लिए जाने जाते हैं। समर सिंह का कोई भी गाना आते ही वायरल होने लगता है। उनकी जादुई आवाज लोगों को खूब पसंद आती है। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं उन्होंने हिंदी भाषी लोगों को भी अपना दीवाना बनाया है। समर सिंह के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। हाल ही में समर सिंह और आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आकांक्षा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। जैसे ही समर सिंह आकांक्षा को अंगूठी पहनाते हैं वैसे ही वह शर्म से पानी-पानी हो जाती हैं। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

bhojpuri singer samar singh wore a ring to akanksha dubey see actress reaction
समर सिंह - फोटो : instagram/samarsinghh

आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। ये एक रील है, जिसमें समर सिंह आकांक्षा को अंगूठी पहना रहे हैं। अंगूठी पहनाते ही आकांक्षा शर्मा ने वाला रिएक्शन करने लगती हैं और कमर मटकाने लगती हैं। थोड़ी देर में समर सिंह उनकी इस हरकत से परेशान हो जाते हैं। इस रील को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा 'मैरी मी'। फैंस को ये रील बहुत पसंद आ रही है और वह इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

bhojpuri singer samar singh wore a ring to akanksha dubey see actress reaction
आकांक्षा दुबे - फोटो : Akansha Dubey instagram

वीडियो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और समर सिंह सफेद रंग की पैंट, ओपन शर्ट में हैं। दोनों की इस पोस्ट पर लोग फायर और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। वीडियो में इनके बीच की केमिस्ट्री शानदार है। वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किए हैं। एक शख्स ने कहा-  'Marry होता है…Merry नहीं'। दूसरे ने लिखा, 'वाह क्या बात है अक्कू'। इसके अलावा भी लोगों के तमाम रिएक्शन आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri singer samar singh wore a ring to akanksha dubey see actress reaction
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

समर और आकांक्षा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।  समर हमेशा यही कहते हैं कि दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है, इसीलिए वह ऐसा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed