{"_id":"61a3cc8acb4548055029fcb3","slug":"bhojpuri-song-video-pawan-singh-s-song-bada-armaan-jaage-ho-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' हुआ रिलीज, दिखा विदेशी जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' हुआ रिलीज, दिखा विदेशी जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
बड़ा अरमान जागे हो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ गानों के लिए भी मशहूर हैं। उनका एक एक गाना करोड़ों हिट्स के लिए जाना जाता है। यहां तक की वह दुनिया के ऐसे दूसरे एक्टर हैं जिनका गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया। अपनी आवाज के लिए मशहूर पवन सिंह का हाल में ही नया गाना रिलीज हुआ है। 'बड़ा अरमान जागे हो' गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी भी जमकर डांस करती दिख रही हैं। दोनों ने अपने डांस से गर्दा उड़ा दिया है।
इस गाने की खास बात है कि ये गाना विदेश में फिल्माया गया है। गाने में पवन सिंह आकांक्षा अवस्थी को कहते दिख रहे है कि 'जियले के भूख बाडे़ ऐ धनिया'। दोनों की केमेंस्ट्री बेहद शानदार तरह से फिल्माई गई है। वहीं पवन सिंह के साथ इस गाने में ममता राऊत ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की लिरिक्स और म्यूजिक गोविंदा ओझा ने दिए हैं। 'बड़ा अरमान जागे हो' गाने को रिलीज के साथ ही 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए पवन सिंह का ये मजेदार गाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।