रितेश पांडे अभी तक कई भोजपुरी हिट गाने दे चुके हैं। इस बार वह अपने नए गाने से धूम मचाए हुए हैं। उनका गाना जादो टोला झूमने पर मजबूर कर देगा। गाने को अंजना सिंह और रितेश पांडे पर फिल्माया गया है। दोनों के बीच बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
रितेश पांडे और अंजना सिंह का एक और धमाका, भोजपुरी गाना ‘जादो टोला’ रिलीज होते ही हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है जबकि इसे सोनू सुधाकर ने लिखा है। गाने को आशीष वर्मा ने संगीतबद्ध किया है। यूट्यूब पर यह वीडियो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था और अभी तक इसे 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने में अंजना सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस करती हैं जबकि बाद में रितेश पांडे ज्वॉइन करती हैं। इस दौरान अंजना ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ है जबकि रितेश ने चेक शर्ट के साथ जींस पहना है। गाने में दोनों के बीच नोंक झोक चलती रहती है।
बता दें कि रितेश पांडे ने अपना करियर साल 2010 में भोजपुरी फिल्मों से शुरू किया था। बिहार के सासाराम में पैदा हुए रितेश पांडे की मुख्य फिल्मों में बलमा बिहार वाला 2, तोहरे मे बसेला प्राण सहित अन्य हैं। उनका गाया भोजपुरी गाना हैलो कौन सुपरहिट रहा था। यूट्यूब पर इस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा हैं। अंजना का जन्म उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुआ। वह कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। साल 2012 में अंजना सिंह ने फिल्म 'एक और फौलाद' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जहां उनका अलग अलग अंदाज देखने को मिलता है।
View this post on Instagram
A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_)
अभिषेक बच्चन से लेकर रानी मुखर्जी तक, जब इन सितारों ने फिल्मों में अपने असली नाम का किया इस्तेमाल