फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के शो में पथराव, हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने रद्द कराया आयोजन

Wed, 13 Feb 2019 03:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Feb 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Star Akshara Singh Stage Performance Stone pelting
akshara singh

भोजपुरी सुपरस्टार स्टार पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और यहीं वजह है की अक्षरा की फैन फॉलोइंग में यूपी बिहार में खूब देखने को मिलती है। एक्टिंग के अलावा अक्षरा सिंह स्टेज परफॉरमेंस से भी खूब पैसे कमाती हैं। इसी स्टेज शो से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पथराव हो गया।

Bhojpuri Star Akshara Singh Stage Performance Stone pelting
akshara singh

खबरों की मानें तो मंगलवार रात भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह औरंगाबाद में आयोजित सूर्य महोत्सव में पहुंची थीं। यहां अक्षरा सिंह का कार्यक्रम होना था जिसकी वजह से भीड़ काफी थी। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्वक कार्यक्रम देखने की अपील की थी। 

Bhojpuri Star Akshara Singh Stage Performance Stone pelting
akshara singh

अक्षरा को देखने के लिए फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि जगह न मिलने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं नाराज दर्शकों ने पथराव भी किया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम बीच में ही रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Star Akshara Singh Stage Performance Stone pelting
akshara singh
बता दें अक्षरा सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। 30 अगस्त 1993 में जन्मीं अक्षरा ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था।
 
विज्ञापन
Bhojpuri Star Akshara Singh Stage Performance Stone pelting
akshara singh
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में टॉप मानी जाती है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं भी खूब रही हैं लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी अभिनय कर चुकी हैं। अक्षरा ने अपनी अभिनय की शुरुआत Zee Tv के सीरियल 'काला टीका' से किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed