{"_id":"5b9dfc28867a557eb6031947","slug":"bhojpuri-star-amrapali-dubey-and-nirahua-romantic-video-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में आम्रपाली दुबे ने फरमाया था निरहुआ से इश्क, अब सामने आया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कड़ाके की ठंड में आम्रपाली दुबे ने फरमाया था निरहुआ से इश्क, अब सामने आया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है। दोनों जब भी साथ आते हैं गरदा उड़ा देते हैं। फिलहाल ये दोनों 'निरहुआ चलल लंदन' को लेकर आपके सामने आने वाले है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसके फैंस ने काफी पसंद भी किया है। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।
2 of 4
निरहुआ और अम्रपाली
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन का गाना 'गोरी तोहार कमर लचकउवा का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त है। बता दें इस गाने की शूटिंग के वक्त का वीडिया आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- लंदन में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब फैंस को गाने की रिलीज का इंतजार है।
3 of 4
amrapali dubey bhojpuri actress
पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही 'निरहुआ चलल लंदन' के निर्माता सोनू खत्री हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर चंद्रा पंत हैं। फिल्म की शूटिंग चार मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। बता दें आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं।
यहां देखें गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
nirahua ana amrapali dubey
- फोटो : youtube
दिनेश लाल यादव की आम्रपाली दुबे के साथ, 'वीर योद्धा महाबली', निरहुआ चलल ससुराल 3, बॉर्डर, पटना जंक्शन और 'तुझको रखे राम तुझको अल्लाह रखे' फिल्म आएगी। बता दें, निरहुआ जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आने वालें हैं। इस फिल्म का नाम 'निरहुआ चलल लंदन' है। फिल्म में निरहुआ के साथ भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।