फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' में सलमान खान का साथ मिलते ही सुनील ग्रोवर की बदली किस्मत, तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

Sun, 16 Sep 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Sunil Grover shared his experience working with Salman Khan in Bharat film
Salman and Sunil

टेलीविजन में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरने वाले सुनील ग्रोवर सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें सलमान खान सुनील ग्रोवर की तस्वीरें खींचते हुए नजर आए थे। 'भारत' फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने को लेकर सुनील ग्रोवर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है जिसमें वह सलमान खान के काम के मुरीद नजर आ रहे हैं।

Sunil Grover shared his experience working with Salman Khan in Bharat film
Sunil Grover

सुनील ग्रोवर ने एंजेसी आईएएनएस से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। सुनील ग्रोवर ने कहा - 'मैं सलमान खान की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। जब मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला तो मैं थोड़ा नर्वस था, हालांकि मैंने खुद को संभाल लिया। जब उनके साथ काम करना शुरू किया तो मुझे अहसास हुआ कि वह सही में ऐसे इंसान हैं जिनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।'

Sunil Grover shared his experience working with Salman Khan in Bharat film
sunil grover and salman khan

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा - 'वह सभी एक्टर को पूरा स्पेस देते हैं। फिल्म में उनसे साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, साथ ही खुद को भाग्यशाली समझता हूं। फिल्मों के अलावा टेलीविजन और प्रोडक्शन हाउस से जुड़े कामों में व्यस्त रहने के बाद भी वह हमेशा सेट पर मस्ती करते रहते हैं।' खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर भारत फिल्म में सलमान खान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover shared his experience working with Salman Khan in Bharat film
Sunil Grover

'भारत' से पहले सुनील ग्रोवर की फिल्म 'पटाखा' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'भारत' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।


 
विज्ञापन
Sunil Grover shared his experience working with Salman Khan in Bharat film
salman khan and katrina kaif

'भारत' फिल्म साल 2014 में आई साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। कुछ दिन पहले यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी चर्चा में थी। दरअसल, प्रियंका ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। प्रियंका के 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद कटरीना कैफ को इस फिल्म में बतौर हीरोइन कास्ट किया गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed