हॉरर और कॉमेडी से भरपूर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 16 दिन के अंदर 101.43 करोड़ की कमाई कर ली है। 100 करोड़ में शामिल होने वाली 'स्त्री' फिल्म इस साल की 9वीं फिल्म है।
{"_id":"5b9df39d867a557fe44693dd","slug":"rajkummar-rao-shraddha-kapoor-film-stree-box-office-collection-day-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव की 'स्त्री' हुई बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, 16 दिन में की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव की 'स्त्री' हुई बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, 16 दिन में की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
stree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
stree
दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को फिल्म ने 4.39 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को आंकड़ा 7.60 करोड़ रहा था। तीसरे दिन रविवार को कमाई अच्छी रही थी और फिल्म ने अपने कलेक्शन में 9.88 करोड़ और जोड़ लिए थे। सोमवार की बात करें तो फिल्म ने 3.31 करोड़, मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.95 करोड़ अपनी झोली में डाले थे। फिल्म की कुल कमाई 101.43 करोड़ रूपए हो गई है।
And #Stree hits a century... Crosses ₹ 💯 cr mark... [Week 3] Fri 2.14 cr, Sat 3.76 cr. Total: ₹ 101.43 cr. India biz... This one’s a LOTTERY for its investors.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2018
stree
'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में फिल्म की कहानी घूमती है। यह शहर है चंदेरी। कहानी का लब्बोलुआब यह है कि एक महिला की आत्मा है। ये सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाती है। उनके घर का दरवाजा खटखटाती है और फिर उन्हें साथ ले जाती है। बचते हैं तो उनके कपड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
stree
बता दें स्त्री 20 करोड़ रुपये जैसे छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में फिल्म का शानदार कलेक्शन इसे पहले ही सुपरहिट बना चुका है। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। हॉरर कॉमेडी ड्रामा एक नए जॉनर के रूप में उभरा है और इस प्रकार की फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
stree
इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। हालांकि अब इसे इसे अनुराग कश्यप की मनमर्जियां से टक्कर मिल सकती है।