फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 शुरू होने से पहले बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'अगर मुझे 100 करोड़..'

Sun, 16 Sep 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadda says will not do Bigg Boss even for 100 crore rupees
richa and salman

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म 'लव सोनिया' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद भी ऋचा इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इस फिल्म में वह एक सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही है जिसकी वजह से वह काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस बीच ऋचा चड्ढा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' पर बयान दिया है जिसे जानकर सलमान खान को बुरा जरूर लग सकता है।

Richa Chadda says will not do Bigg Boss even for 100 crore rupees
richa chaddha

'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में है। यह शो 16 सितंबर से राज 9 बजे ऑनएयर हो जाएगा। शो में कौन कौन से सेलिब्रिटी हिस्सा लेने वाले हैं इसे लेकर कई नाम सामने आई है। इस बीच जब प्रमोशन के दौरान 'लव सोनिया' एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से 'बिग बॉस' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा बयान दे दिया।

Richa Chadda says will not do Bigg Boss even for 100 crore rupees
richa chaddha

ऋचा चड्ढा ने कहा - '100 करोड़ रुपए भी मिले तो बिग बॉस में नहीं आऊंगी। जिस तरह की एनर्जी और स्टेमिना शो के लिए चाहिए वह मुझमें नहीं है। इसी वजह से इससे दूर हूं।' ऋचा चड्ढा ने यह बात वेबसाइट से बात करते हुए कही। आपको बता दें, 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि शो शुरू होने से पहले ही चार जोड़ियों को बिग बॉस के आउटहाउस में रखा गया है। इनमें से जिस जोड़ी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वह 'बिग बॉस सीजन 12' में आएंगी। इस शो के कई प्रोमो सामने आए हैं जिसमें पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत और टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे का आना तो कंफर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadda says will not do Bigg Boss even for 100 crore rupees
love sonia

इसके साथ ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के अलावा अनूप जलोटा का आना भी तय है। इसके साथ कई और नाम सामने आए हैं जिसमें गुरमीत चौधरी और देबीना बैनर्जी, स्कारलेट रोज और दीपिका कक्कड़ का नाम भी सामने आया है। ऋचा चड्ढा की फिल्म 'लव सोनिया' की बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। कहा जा रहा है 'लव सोनिया' फिल्म घटनाओं पर आधारित है जो 7-8 साल की रिसर्च के बाद बनी है। फिल्म साइन करने के बाद कलाकारों ने सेक्स वर्कर के बीच जाकर उन्हें करीब से जानने की कोशिश की।


 
विज्ञापन
Richa Chadda says will not do Bigg Boss even for 100 crore rupees
mrinal thakur

एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया कि 'सोनागाछी में मैं एक सेक्स वर्कर से मिली थीं। जो छह फुट चौड़े और दस फुट लंबे कमरे में रहती थी। इतने छोटे कमरे में एक फोल्डिंग बेड पडा था। मैंने उससे पूछा कि कैसे इस कमरे में रहती हो तो उसने बताया कि जब ग्राहक आते हैं तो इसी बेड के नीचे मेरे बेटे और पति रहते हैं। हर रोज मेरे पास 30-40 लोग आते हैं। मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है, क्या करूं यही मेरा काम है।'


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed