सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: पवन सिंह को खेसारी लाल यादव ने बुलाया था ‘बुजुर्ग’, बाद में दी थी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 24 Oct 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav calls pawan singh an old man fans trolled him
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Instagram

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सिनेमा में एक संघर्ष रहा है। लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब विवाद में रहते हैं। खेसारी लाल यादव की कभी उनकी सह-कलाकार के साथ झगड़े की खबर सामने आती है तो वही कभी वो अपने किसी को-स्टार के ऊपर ऐसी टिप्पणी कर देते हैं जिसकी वजह से वो विवादों में घिर जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पवन सिंह को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की, जिसकी वजह से उन्हें काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी।



पवन सिंह को कहा बुजुर्ग

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर एक टिप्पणी की। एक बातचीत के दौरान उन्होंने पवन सिंह को ‘बुजुर्ग’ कहकर संबोधित किया। जिसके बाद पवन सिंह क्के फैंस ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई। अब खेसारी लाल यादव ने इस बात को लेकर अपनी सफाई दी है और साथ ही कहा कि हमारे यहां अपने से बड़े लोगोन्न को बुजुर्ग कहकर ही संबोधित किया जाता है।

Trending Videos
bhojpuri superstar khesari lal yadav calls pawan singh an old man fans trolled him
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
पवन सिंह को बताया अपना अच्छा दोस्त
 

इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अपना अच्छा दोस्त बताया। एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘मैं भोजपुरी सिनेमा में अगर सबसे अधिक किसी के करीब हूं तो वो पवन भैया ही हैं, हम रोज एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। उनके अलावा न मैं किसी के करीब हूं और न ही मेरी किसी से बातचीत होती है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav calls pawan singh an old man fans trolled him
खेसारी लाल यादव - फोटो : screengrab from youtube

बड़े लोगों को कहा जाता है बुजुर्ग

पवन सिंह पर की गई टिप्पणी पर अपनी सफाई देते हुए खेसारी लाल ने कहा, ‘मैं जिस बिहार से आता हूं, वहां अपने से बड़े को बुजुर्ग कहकर ही संबोधित किया जाता है। इसका मतलब ये नहीं होता कि वो बुजुर्ग हैं। मुझे नहीं पता दुनिया उसे कैसे समझती हैं, लेकिन मेरे से बड़ा जो भी है वो मेरे लिए बुजुर्ग ही है। इंडस्ट्री में मेरे लिए सभी हीरो बड़े-बुजुर्ग हैं एक कल्लू जी को छोड़कर।’

bhojpuri superstar khesari lal yadav calls pawan singh an old man fans trolled him
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह ने कहा इंडस्ट्री में सब उनसे बुजुर्ग है

मीडिया से खास बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘उम्र के मामले में जितने भी हीरो हैं वो सब बुजुर्ग है। खेसारी लाल ने कहा पर्दे पर मैं उनसे बड़ा हो सकता हूं, लेकिन उम्र में वो सब मुझसे बड़े हैं। खेसारी लाल से जब ये पूछा गया कि पवन सिंह और अन्य कलाकारों के साथ वो कब स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके पास डेट्स नहीं है।

विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav calls pawan singh an old man fans trolled him
खेसारी लाल यादव, प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

इस अभिनेत्री ने भी लगाया था आरोप

दरअसल खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का नाम प्रियंका पंडित हैं। प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल यादव पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना मर्जी के उन्हें किस किया था और इसी के साथ उन्होंने खेसारी लाल यादव को काफी बुरा-भला भी कहा था। प्रियंका पंडित का कहना था कि वो खेसारी लाल यादव के साथ एक गाने का शूट कर रही थीं और इस दौरान खेसारी लाल यादव ने उन्हें जबरदस्ती किस कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed