फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने दिखाई हल्क जैसी बॉडी, देखें ये वायरल तस्वीरें?

Wed, 18 Sep 2019 12:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav Latest Photo Goes Viral As he flaunts his Body
खेसारीलाल यादव - फोटो : Social Media

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फैन फॉलोइंग के बारे में आपको बताने की जरूरत नहीं है। खेसारी के गाने हों या फिर उनकी फिल्म मिनटों में वायरल हो जाती है। अब खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर वायरल हो रही है। खेसारी की तस्वीर को देख फैंस भी उनके फिटनेस की तरीफ कर रहे हैं। 

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav Latest Photo Goes Viral As he flaunts his Body
खेसारीलाल यादव - फोटो : social media

इस तस्वीर में खेसारी हल्क जैसी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सेट की हैं। इन तस्वीरों में खेसारी की बॉडी फैंस को काफी आकर्षित कर रही है। खेसारी की जिम में पसीना बहाते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। खेसारी लाल की ऐसी बॉडी देख आप भी जिम जाने के लिए और हमेशा फिट रहने के लिए मोटिवेट जरुर हो जाएंगे।

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav Latest Photo Goes Viral As he flaunts his Body
खेसारीलाल यादव - फोटो : social media
बता दें कि खेसारीलाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा के चमकते हुए सितारे हैं। उन्होंने 2012 में 'साजन चलल ससुराल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आज वह पूरे यूपी बिहार के साथ भारत के अन्य राज्यों में भी फेमस हैं। आलम ये है कि खेसारी के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है। खेसारी एक साल में 5 से 6 फिल्में करते हैं।

ये भी पढ़ें- काजल राघवानी का 'Whatsapp मैसेज' देख मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव, भोजपुरी का ये रोमांटिक गाना वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav Latest Photo Goes Viral As he flaunts his Body
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media
इसके अलावा खेसारी अपने सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं। कभी बिहार के बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाना तो कभी चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचना। ये सभी बातें खेसारी को दूसरे स्टार्स से अलग बनाती है।
विज्ञापन
Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav Latest Photo Goes Viral As he flaunts his Body
khesari lal yadav
खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारीलाल यादव के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed