अमिताभ बच्चन की शख्सियत से हर कोई भली भांति परिचित है। बिग बी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी और आज उन्हें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में सदी के महानायक के रूप में देखा जाता है। अमिताभ बच्चन के साथ एक बार काम करने का ख्वाब शायद हर किसी सितारे ने देखा है। हिन्दी फिल्म हो या फिर भोजपुरी फिल्म जगत अमिताभ बच्चन के फैंस पूरी दुनियाभर में हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करना लोग अपना सौभाग्य मानते हैं, लेकिन इसी के साथ उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए अच्छे-अच्छे कलाकारों के पसीने छूट जाते हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है निरहुआ
ऐसा ही कुछ हुआ था भोजपुरी के सुपरस्टार हिंदुस्तानी निरहुआ के साथ भी। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहहुआ को भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार कहा जाता है। आज न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में बल्कि देशभर में निरहुआ की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।आज भोजपुरी सिनेमा को देश भर में पसंद किया जाता है। ऐसे में अमिताभ बच्चन हो या मिथुन चक्रवर्ती हर कोई भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा रहा है। निरहुआ उन कलाकारों में हैं जिन्हें बिग बी के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ किया था काम
निरहुआ ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गंगा देवी’ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में निरहुआ के साथ पाखी हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं, जहां उन्होंने उनकी लेडी लव की भूमिका निभाई थी। अमिताभ बच्चन को भोजपुरी में डायलॉग्स बोलते हुए लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा निरहुआ ने साझा किया।
अमिताभ बच्चन को देखकर घबरा गए थे निरहुआ
निरहुआ ने एक मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया था कि जब वो अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम कर रहे थे तो सेट पर उन्हें देखकर वो घबरा गए थे। निरहुआ ने बिग बी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे किसी इंसान के सामने जब भगवान आ जाए तो जैसा उसका हाल होगा, मेरा हाल बिलकुल वैसा ही था’।
मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गया था
निरहुआ ने आगे बातचीत में कहा, ‘मैंने उन्हें सिर्फ बड़े पर्दे पर देखा था और मैं सच में उनकी अभिनय क्षमता से बहुत अधिक प्रभावित था। जब वो पहली बार मेरे सामने आए तो सेट पर उन्हें देखकर मैं पूरी तरफ से ब्लैंक हो गया था। लेकिन वो बहुत अच्छे और दयालु इंसान हैं’।
अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया हौसला
निरहुआ ने आगे बातचीत में बताया कि अमिताभ बच्चन मुझे देखकर ये समझ गए कि मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो चुका हूं। इसलिए उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और मुझे जोक सुनाया, मुझसे खुलकर ढ़ेर सारी बाते की और मुझे सहज किया। इसके बाद मैं बिग बी के साथ इतना घुलमिल गया कि आसानी से काम कर पाया।