फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant Birthday: डांस करने पर मां ने काट दिए थे राखी सावंत के बाल, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े अनसुने किस्से

Wed, 24 Nov 2021 09:52 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 24 Nov 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday: Mother had cut Rakhi Sawant's hair while dancing, know the unheard stories related to the actress
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। 25 नवंबर 1978 को मुंबई में जन्मी राखी सावंत को एंटरटेंमेंट का डोस कहा जाता है। वह हर मुद्दे पर लोगों को एंटरटेन करना जानती हैं। यही वजह है कि उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनका हर बयान सोशल मीडिया पर छाया रहता है। लेकिन बॉलीवुड में इस मुकाम को हासिल करने के लिए राखी को कई कुर्बानियां भी देनी पड़ी। चलिए राखी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्सों को।

Rakhi Sawant Birthday: Mother had cut Rakhi Sawant's hair while dancing, know the unheard stories related to the actress
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

गरीबी में गुजरा बचपन
राखी सावंत का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका नाम नीरू था। राखी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी मां अस्पताल में आया का काम करती थीं और पिता पुलिस कॉन्सटेबल थे। ऐसे में उनका गुजारा मुश्किल से ही होता था।

Rakhi Sawant Birthday: Mother had cut Rakhi Sawant's hair while dancing, know the unheard stories related to the actress
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

मां ने काट दिए थे बाल
राखी सावंत को बचपन से ही डांस करने का बेहद शौक था। लेकिन उनकी मां को राखी का डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं था। ऐसे में एक दिन गुस्से में उनकी मां ने राखी के बालों को काट दिया, क्योंकि उनके परिवार में लड़कियों का डांस करना अच्छा नहीं माना जाता था। यही नहीं उनके डांस करने पर उनके मामा उनकी खूब पिटाई भी किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday: Mother had cut Rakhi Sawant's hair while dancing, know the unheard stories related to the actress
राखी सावंत - फोटो : Instagram

अंबानी की शादी में बनी वेट्रेस
राखी सावंत ने एक्ट्रेस बनने से पहले टीना और अनिल अंबानी की शादी में वेट्रेस बनकर लोगों को खाना सर्व किया था और इस काम के लिए उनको सिर्फ 50 रुपय मिले थे। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday: Mother had cut Rakhi Sawant's hair while dancing, know the unheard stories related to the actress
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

मिका सिंह से हुआ विवाद
राखी सांवत को इंडस्ट्री की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। मीका सिंह से उनका विवाद काफी चर्चित रहा था। दरअसल, मीका सिंह के जन्मदिन के मौके पर मीका ने उन्हें किस कर दिया था। जिसके बाद राखी ने इस मामले पर जमकर बवाल किया था। यहां तक कि मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर इस मामले पर एक गाना भी बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed