फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirahua Song: सावन में फिर ट्रेंड हुआ निरहुआ का गीत ‘कांवर के पावर’, जानिए इनके टॉप 10 गानों के बारे में

Wed, 05 Jul 2023 10:21 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri superstar Nirahua aka dinesh lal yadav trending Songs Kanwar Ke Power know about his top 10 hits
निरहुआ का टॉप 10 गानों की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सावन का महीना शुरू हो गया है। सावन के पूरे महीने में लोग भोलेनाथ की भक्ति में डूब जाते है। ऐसे अवसर पर भोले नाथ पर बने गीत यू ट्यूब पर खूब ट्रेंड होने लगते हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक दिनेश लाल  यादव निरहुआ का छह साल पहले गाया हुआ शिवजी का गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब ट्रेंड हो रहा है। आइये जानते हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ के टॉप 10 गानों के बारे में जो यूट्यूब भी खूब ट्रेंड हुए हैं।

bhojpuri superstar Nirahua aka dinesh lal yadav trending Songs Kanwar Ke Power know about his top 10 hits
कांवर के पावर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कांवर के पावर (11.01 करोड़ व्यूज)

म्यूजिक वीडियो 'कांवर के पावर' में दिनेश लाल यादव निरहुआ शिव जी  और आम्रपाली दुबे पार्वती बनी है। इस म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि  कांवरियों के साथ छोटा बच्चा भी देवघर कांवर लेकर जाता है। पार्वती बनी आम्रपाली दुबे शिवजी से कहती है कि इतना छोटा बच्चा कांवर लेकर कैसे जाएगा। शिव जी बने दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते  हैं कि भोले नाथ की कृपा से कोई काम मुश्किल नहीं होता है। इस गीत को दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने गाया है। अब तक यह म्यूजिक वीडियो 11.01 करोड़ व्यूज पार कर चुका है। 

bhojpuri superstar Nirahua aka dinesh lal yadav trending Songs Kanwar Ke Power know about his top 10 hits
हम हई पिया जी के पातर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हम हई पिया जी के पातर (10.35 करोड़ व्यूज)

भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' दिनेश लाल यादव निरहुआ के करियर की सबसे हिट फिल्म रही है। इस फिल्म के गीत भी खूब लोकप्रिय हुए हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री काजल राघवानी पर फिल्माया गीत 'हम हई पिया जी के पातर' यू ट्यूब पर 10.35 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।  इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ और कल्पना ने गाया है।



Huma Qureshi: हुमा को किस करना चाहते थे मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया फेम गैरी मेहिगन? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri superstar Nirahua aka dinesh lal yadav trending Songs Kanwar Ke Power know about his top 10 hits
खा ल बबुआ मूली के पराठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खा ल बबुआ मूली के पराठा (8.74 करोड़ व्यूज)

भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' दिनेश लाल यादव निरहुआ के करियर का ऐसा अलबम रहा है जिसने उन्हें  गायक से नायक बना दिया। निरहुआ के इसी हिट एलबम के नाम पर 'निरहुआ सटल रहे' फिल्म बनी जिसका गीत 'खा ल बबुआ मूली के पराठा' 8.74 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी गायिका खुशबू ने गाया है। यह गाना दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।



Filmy Wrap: अरबों में बिके शाहरुख की फिल्मों के राइट्स और मुश्किलों में घिरी 72 हूरें, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
bhojpuri superstar Nirahua aka dinesh lal yadav trending Songs Kanwar Ke Power know about his top 10 hits
नई झुलनी के छैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नई झुलनी के छैया (8.56 करोड़ व्यूज)

फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का गीत 'नई झुलनी के छैया' काफी लोकप्रिय गीत है। यह गीत दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।  गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ खेत में काम कर रहे हैं और वहां फिल्म की नायिका आम्रपाली दूबे आकार कहती है कि दुपहरिया में बहुत थक गए होगे, झुलनी के छैया में आकर आराम कर लो। यू ट्यूब पर इस गीत को 8.56 करोड़ बार देखा जा चुका है।



Pathaan: अब जापान में धमाल मचाएगी 'पठान', जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed