फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के सेट पर हो रहे थे इतने भयानक हादसे, आम्रपाली दुबे ने सेट छोड़कर भागने का बना लिया था प्लान

Mon, 13 Dec 2021 11:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri superstar nirahua hindustani revealed about set accidents says amrapali dubey decided run away
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने भोजपुरी सिनेमा को एक दमदार अभिनेत्री के रूप में आम्रपाली दुबे दी। टेलीविजन से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री आम्रपाली ने इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। अपने अभिनय और अंदाज से उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज के समय में आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

loader


निरहुआ हिंदुस्तानी के सेट पर हुआ था हादसा

इस फिल्म ने भले ही सिनेमाघरों में लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया हो, लेकिन शूटिंग के दौरान सेट पर ऐसे-ऐसे हादसे हुए जिसे देखने के बाद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने सेट से भागने का फैसला कर लिया था। इस बात का खुलासा खुद आम्रपाली दुबे ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान किया था। आम्रपाली दुबे ने बताया था कि सेट से जो यादें शुरू हुई थी वो हमारी जिंदगी की आखिरी सांस तक हमारे साथ ही रहेगी।

bhojpuri superstar nirahua hindustani revealed about set accidents says amrapali dubey decided run away
आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सेट पर होते थे भयानक हादसे

आम्रपाली दुबे ने बताया कि उनकी सेट से जुड़ी कई डरावनी यादें हैं। उन्हें हर दिन सेट पर यही लगता था कि आज क्या होगा। आम्रपाली के सह-कलाकार और सुपरस्टार निरहुआ हिंदुस्तानी ने भी इस बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘शूटिंग के पहले दिन ही कैमरामैन के साथ एक दुर्घटना हुई और उनका निधन हो गया, जिसके बाद शूटिंग बीच में ही बंद करनी पड़ी। इसके बाद हमें लगा कि हम शूटिंग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri superstar nirahua hindustani revealed about set accidents says amrapali dubey decided run away
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram
छत्तीसगढ़ में शूटिंग हुई शुरू

हालांकि इसके बाद हमने फिल्म का सेट छत्तीसगढ़ में बनाया और शूटिंग शुरू की। लेकिन वहां पर जनरेटर में आग लग गई और वो बुरी तरह से जलना शुरू हो गया’। निरहुआ ने आगे कहा, ‘इस हादसे के बाद आम्रपाली दुबे ने फिल्म छोड़कर भागने की प्लानिंग तक कर ली थी। अपनी बहन के साथ मिलकर आम्रपाली दुबे ने अपनी टिकट निकालकर फिल्म छोड़कर भागने की प्लानिंग तक कर ली थी।
bhojpuri superstar nirahua hindustani revealed about set accidents says amrapali dubey decided run away
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : screenshot from youtube
टीम ने मिलकर लिया था ये निर्णय

निरहुआ ने आगे बताया कि हमने उसके बाद मीटिंग बुलाकर सेट पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में किसी को शूटिंग खत्म होने तक न बताने का निर्णय लिया। वहीं बाद में आम्रपाली दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के साथ सेट से भागने का मन बना लिया था क्योंकि वो बहुत डरी हुई थीं। निरहुआ ने कहा, ‘हर किसी के मन में ये डर बैठ गया था कि आज उन्हें कुछ हो न हो जाए। लेकिन किसी न किसी तरह से हमने शूटिंग पूरी की और मेहनत का नतीजा आपके सामने है’।
विज्ञापन
bhojpuri superstar nirahua hindustani revealed about set accidents says amrapali dubey decided run away
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने 30 फिल्मों में किया साथ काम

पहली ही फिल्म से इन-दोनों की जोड़ी ने लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद की जाती हैं। इन दोनों ने साथ में 30 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed