{"_id":"61b77cf10fadcd276126e8be","slug":"tiger-shroff-did-workout-in-minus-one-degree-disha-patani-gave-a-funny-reaction-to-the-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: टाइगर श्रॉफ ने शर्टलेस होकर माइनस एक डिग्री में किया वर्कआउट, वीडियो पर दिशा पाटनी ने दिया मजेदार रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: टाइगर श्रॉफ ने शर्टलेस होकर माइनस एक डिग्री में किया वर्कआउट, वीडियो पर दिशा पाटनी ने दिया मजेदार रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने काफी तेजी से फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपनी फिल्मों में शानदार डांस और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, टाइगर हमेशा ही अपने फैंस को वर्कआउट के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देनी वाली वीडियोज शेयर करते हैं, जिसमें उनका वर्कआउट और फिटनेस देख फैंस के होश उड़ जाते हैं। वहीं, अब टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद तो सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक के होश उड़ गए हैं।
दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शर्टलेस होकर कड़ाके की ठंड में दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान टाइगर माइनस एक डिग्री में दौड़ लगा रहे हैं और इस बात की जानकारी खुद टाइगर श्रॉफ ने अपने कैप्शन में दी है।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के साथ टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे दिन की शुरुआत करने के लिए कुछ प्रकृति क्रायोथेरेपी। -1 डिग्री।’ टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज कुछ ही घंटों में तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वही सेलेब्स भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘लोल।’
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह ने इस वीडियो पर लिखा किया, ‘वाह। इस ठंड में कैसे?’ टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो पर अभिनेता राहुल देव ने कमेंट करते हुए ‘शानदार’ लिखा है जबकि एली अवराम ने लिखा, ‘ठीक है अगला लेवल।’ फैंस भी इस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं और टाइगर के लिए अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने भी टाइगर श्रॉफ ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इन तस्वीरों में अभिनेता बर्फबारी में शर्टलेस खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पायजामा पहना हुआ है। टाइगर के साथ तस्वीरों में निर्माता जैकी भगनानी भी मौजूद हैं। इस दौरान टाइगर के चेहरे पर चोट का निशान भी है, जो यकीनन मेकअप से बनाया होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘बर्फ पर पहली बार मेरे लिए बुरा नहीं है।’
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : Instagram- Baaghi 3
वर्क फ्रंट की बात करे तो, टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपथ’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सैनन दिखाई देंगी। वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।