{"_id":"5b3b0e054f1c1b35178b4576","slug":"bhojpuri-superstar-pawan-singh-and-khesari-lal-yadav-cold-war-because-of-akshara-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और सुपरस्टार खेसारीलाल यादव में बिगड़ी बात, अक्षरा सिंह बनीं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और सुपरस्टार खेसारीलाल यादव में बिगड़ी बात, अक्षरा सिंह बनीं वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्मों के मामलों में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। पिछले साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कुछ समय से खेसारी लाल यादव फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं है।
2 of 5
khesari lal yadav
खेसारीलाल यादव जल्द ही लंबे समय बाद भोजपुरी फिल्म की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों योगेश राज मिश्रा की अपनी अगली फिल्म 'बबुआ बवाली' में साथ काम कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही ये खबर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिह तक पहुंची कि इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं तो उन्होंने खेसारीलाल यादव को फिल्म न करने की सलाह दे दी।
3 of 5
pawan
लेकिन पवन सिंह की इस सलाह का न तो खेसारी लाल पर और न ही फिल्म के निर्देशक योगेश राज मिश्रा पर कोई असर पड़ा। फिल्म के निर्देशक ने अक्षरा को फिल्म से बाहर करने की बात को नकार दिया और कहा कि फिल्म 'बबुआ बवाली' के लिए अक्षरा की कास्टिंग पहले ही हो चुकी है, इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshara singh
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि पहन सिंह ने नशे की हालत में अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह की पिटाई कर दी। दरअसल जब अक्षरा ने पवन को नशे की हालत में कमरे से बाहर निकलने के लिए मना किया। पवन ने उन्हें गाली दी और उनके साथ बदतमीजी की थी। पवन सिंह की पहली पत्नी के सुसाइड के बाद खबरें ये भी थी कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं लेकिन किसी वजह से दोनों में अनबन हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
बीते कुछ सालों में अक्षरा को लेकर खेसारीलाल यादव और पवन सिंह में कुछ ऐसी गलतफहमी हुई कि दोनों के बीच कोल्ड वॉर की स्थिति बन गई इसी वजह दोनों न तो एक दूसरे से मिलते थे और न ही किसी अवॉर्ड व पब्लिक शोज में साथ दिखते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।