फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब आसमान देख बारिश में फूट- फूट कर रोए थे रवि किशन, कर्ज लेकर अस्पताल से छुड़ाई थी बेटी

Fri, 17 Jul 2020 04:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 Jul 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar Ravi Kishan birthday special story when he did not have money to bring his daughter from hospital
रवि किशन - फोटो : Social Media

फिल्मों के साथ ही राजनीति की पिच पर बैटिंग करने वाले रवि किशन 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। भोजपुरी को मुख्यधारा के सिनेमा से जोड़ने का बड़ा क्रेडिट रवि किशन को भी जाता है। एक सफल अभिनेता के रूप में रवि किशन कई यादगार किरदार निभाए। एक छोटे से गांव से निकलकर सुपरस्टार बनने का सफर उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। आज रवि किशन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan birthday special story when he did not have money to bring his daughter from hospital
रवि किशन - फोटो : Social Media

रवि किशन के पिता चाहते थे कि वो दूध का व्यापार करें लेकिन उनका मन फिल्मों में ज्यादा लगता था। इस बात पर ही उनके पिता ने बेल्ट से पिटाई की थी और कहा था कि ये क्या तुम नचनिया बन रहे हो। जब रवि 17 साल के हुए तो उनकी मां ने उन्हें 500 रुपए दिए और वो भागकर मुंबई आ गए। यहां वो एक चॉल में रहकर फिल्मों में काम ढूंढने लगे। रवि ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पिता जी उनकी पिटाई ना करते तो आज वो एक गुंडा या पुरुष वेश्या बन जाते। 

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan birthday special story when he did not have money to bring his daughter from hospital
रवि किशन - फोटो : Twitter

फिल्म तेरे नाम के लिए रवि किशन ने सर्वश्रेष्ठ सह- अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। वहीं 2005 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वे  ऐसे अभिनेता बने जिन्हें एक साथ हिंदी और भोजपुरी की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा होने का गौरव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar Ravi Kishan birthday special story when he did not have money to bring his daughter from hospital
रवि किशन, रीवा किशन - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में मेरी किसी ने मदद नहीं की। उन्होंने कहा था, 'मेरी बेटी पैदा हुई थी, उस वक्त मेरे पास अस्पताल का बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। मैंने ब्याज पर रुपये लेकर अस्पताल का बिल भरा।' 

विज्ञापन
Bhojpuri Superstar Ravi Kishan birthday special story when he did not have money to bring his daughter from hospital
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री के बुरे अनुभव को लेकर रवि किशन ने एक किस्सा बताया था। रवि ने कहा था, 'मैं बारिश में भीगते हुए रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचा और वहां मैंने 7-8 घंटे की रिकॉर्डिंग की। मैंने जब प्रोड्यूसर से चेक मांगा तो वो बोला कि फिल्म में काम दे दिया ये क्या कम है...चेक मत मांगना नहीं तो रोल काट दूंगा। मैं ये बात सुनकर हैरान रह गया था। मुझे जमीन छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए थे। मैं बाइक पर बैठकर बारिश में भीगता हुआ वापस आया। आसमान को देखकर मैं खूब रोया था। उस दिन को मैं कभी नहीं भूल पाया।'

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन आधी रात को हुए भावुक, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed