अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की आत्महत्या के मामले में गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर CBI जांच की मांग की। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI से जांच करवाएं। हालांकि रिया के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग करते ही ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, ट्रोलर्स बोले- 'नौटंकी बंद करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर, रिया चक्रवर्ती।'
Respected @AmitShah sir ,
I’m sushants Singh Rajputs girlfriend Rhea chakraborty,it is now over a month since his sudden demise
I have complete faith in the government, however in the interest of justice , I request you with folded hands to initiate a CBI enquiry..part 1 ..
रिया के इस ट्वीट पर एक ट्रोलर ने जवाब देते हुए लिखा, 'इसे सुसाइड जैसा बनाने की कोशिश मत करो, हम सभी जानते हैं कि उसकी हत्या हुई है। अगर तुम उसकी गर्लफ्रेंड हो तो तुमने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी सारी तस्वीरें डिलीट क्यों कर दीं? जब वो जीवित था तब तुमने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि तुम दोनों रिलेशनशिप में हो। अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो तुम इस बात को क्यों स्वीकार कर रही हो?'
Don't make it feel like suicide we all know he was killed .
If u are his gf why did u delete his all PicZ from ua instagram profile?? U denied when he was alive that ua in relationship with him? Why now ua accepting it when he is no more?? ❓❔❓
एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यह नौटंकी आप बंद कीजिये। सच क्या है और झूठ क्या है, यह हमें पता है। जल्द ही सच्चाई दुनिया के सामने आएगी फिर बहुत लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे महोदया..'। एक और यूजर ने रिया को जवाब देते हुए लिखा, 'अब ये क्या नया ड्रामा है आपका? क्या दिखाना चाहती हो आप, कि आप एक महीने तक सदमे में थीं और आपका वो सदमे वाला गुब्बारा फूट गया और आज ये ट्वीट आ गया कि सीबीआई से जांच करवाओ। क्या नया ड्रामा है ये?'
यह नौटंकी आप बन्द कीजिये। सच क्या है और झूठ क्या है, यह हमें पता है।
Hello MS. SLEEPING BEAuty Ab ye kya naya drama h apka? Kya dikhana chahti ho ap ki ap abhi tk sadme me thi 1 mnth tk or ab apka wo sdme wala bubble burst ho gya or aj ye tweet agaya ki CBI krvao n all! kya naya drama h ye! @akshumehta03 @queen_8818 @Pritisa27096758 @SaxenaSheenu
जल्दी ही सच्चाई दुनिया के सामने आएगी फिर बहुत लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे महोदया..
वैसे बता दें कि एक तरफ जहां कई लोग रिया को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस फैसले की तारीफ करते हुए भी आगे आए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से लोगों में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 12 दिनों में पेश कर देगी।
@Tweet2Rhea Proud of You Rhea
मानते हैं कि इस सदमे से आपको बाहर आने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अब वापस नहीं मुड़ना, सिर्फ आगे बढ़ना है।@AmitShah @PMOIndia @narendramodi @Swamy39 @pappuyadavjapl #RheaChakraborty #SushantSingRajput https://t.co/hShUpmemOA
विकास गुप्ता ने इस बात के लिए सुशांत सिंह राजपूत का किया धन्यवाद, कहा- 'मैं हमेशा तुम्हारा...'