हिंदी, भोजपुरी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले रवि किशन से हर कोई भली भांति परिचित है। आज उनका जन्मदिन है। रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म पीताम्बर से की थी। उन्होंने हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में काम किया है। दक्षिण सिनेमा में उन्होंने अधिकतर नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। वहीं साल 2006 में वह बिग बॉस के प्रतिभागी भी रहे और फाइनल तक पहुंचे, लेकिन उन्हें जो असल अभिनेता के रूप में पहचान मिली वो सलमान खान की साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' से मिली। फिल्म में उन्होंने एक पुजारी का किरदार निभाया था। इसके अलावा लक जैसी फिल्मों में भी रवि किशन ने शानदार काम किया।
भोजपुरी: लाइमलाइट से दूर रहती हैं सुपरस्टार रवि किशन की पत्नी, स्कूल में शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के रोज पैर छूते हैं रवि किशन
भारत में हमने आदर्शवादी पत्नियों के किस्से तो बहुत सुने हैं पर आदर्शवादी पतियों के बारे में सुनने के लिए बहुत ही कम मिलता है। इन्हीं आदर्शवादी पतियों की लिस्ट में शुमार है रवि किशन का नाम। रवि फिल्मी परदे पर किसी भी तरह की भूमिका निभाएं, लेकिन अपनी असल जिंदगी में वो एक आदर्शवादी पति हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। रवि किशन ने एक बातचीत में बताया था कि वो अपनी बेटियों की पूजा करते हैं और उनके पैर छूते हैं। इसके साथ ही खास बात ये है कि वो अपनी पत्नी प्रीति के भी पैर छूते हैं, लेकिन ऐसा वो प्रीति के सोने के बाद करते हैं। क्योंकि उनका कहना था कि अगर वो जाग रही होती हैं तो उन्हें पैर नहीं छूने देती हैं। उन्होंने बताया था कि वो हमेशा से महिलाओं के करीब रहे हैं। फिर चाहें वो उनकी मां हों, पत्नी हों, बेटियां हों या फिर उनकी सह-कलाकार हो, वो हर एक महिला को पूजते हैं।
स्कूल में प्रीति को दे दिया था दिल
ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि बचपन की लव स्टोरी युवा होने तक चले और उसकी मंजिल शादी तक पहुंचे। रवि किशन की प्रीति से पहली मुलाकात स्कूल के समय में हुई थी। एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि जब वो 11वीं कक्षा में पढ़ते थे तो उसी दौरान वो प्रीति को दिल दे बैठे थे और उन्होंने सोच लिया था कि वो उन्हें ही अपनी जीवन साथी बनाएंगे। रवि किशन की पत्नी प्रीति बहुत ही सादा जीवन जीती हैं वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच में इतना अच्छा रिलेशनशिप है कि रवि आए दिन अपनी पत्नी की फोटो शेयर करते हैं।
संघर्ष के दिनों में पत्नी ने दिया खूब साथ
हर अभिनेता की जिंदगी का एक ऐसा दौर होता है जब उसे फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि कभी-कभी जब असफलता आती है तो रिश्ते भी टूट जाते हैं। लेकिन रवि किशन की पत्नी उनके साथ हर संघर्ष की घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी रहीं, उन्होंने हर मुकाम पर रवि किशन का साथ दिया। बचपन से ही अभिनय का शौक रखने वाले रवि किशन के पिता को अभिनय का क्षेत्र नापसंद था। इस चक्कर में कई बार वो पिता से पिटे भी। पिता का सहयोग तो नहीं मिला, लेकिन माता की मदद से कुछ पैसे लेकर वो मुंबई आ गए। रवि किशन ने एक बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वो मुंबई अभिनेता बनने के लिए आए, तो उस दौरान कई बार वो भूखे सोए। लेकिन उनकी पत्नी ने हर मुकाम पर उनका साथ दिया। उन्होंने अपनी पत्नी को नारी शक्ति का एक सशक्त उदाहरण बताया।
अपनी बेटियों से बेहद करीब हैं रवि किशन
रवि किशन के घर में अधिकतर महिलाएं है। उनके घर की महिलाएं उनके लिए लक्ष्मी साबित हुईं है शायद यही वजह है कि वो अपनी पत्नी के लिए एक आदर्शवादी पति और बेटियों के लिए सबसे अच्छे पिता हैं। रवि किशन की तीन बेटियां और एक बेटा है। वो तीनों बेटियों रीवा, तनिष्क और इशिता के बेहद करीब हैं। उनकी बड़ी बेटी रीवा फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। रवि किशन अपने परिवार के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हैं।