बॉलीवुड- हॉलीवुड के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी ऐसी है जिसकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। भोजपुरी फिल्मों के फैंस भी देशभर में हैं। भोजपुरी फिल्म स्टार्स अक्सर लाइम लाइ़ट में रहते हैं। लेकिन इनका परिवार हमेशा लाइम लाइट से दूर रहता है। कई भोजपुरी स्टार्स ऐसे हैं जिनके परिवार के बारे में उनके फैंस को जानकारी ही नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको मिलवाएंगे इन भोजपुरी स्टार्स के बच्चों से।
बॉलीवुड स्टार किड्स से कम नहीं है भोजपुरी कलाकारों के बच्चे, यहां देखिए लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने अपना सिक्का बॉलीवुड में भी जमाया है। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। रीवा ने इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा है।
मनोज तिवारी
भोजपुरी फिल्मों में रिंकिया के पापा के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता मनोज तिवारी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। मनोज तिवारी की शादी 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी साल 2012 में टूट गई। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जिया है। मनोज अपनी बेटी जिया से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि जिया अक्सर लाइम लाइट से दूसर रहती हैं।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। दिनोश ने साल 2000 में शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा है। मंशा और निरहुआ के दो बेटे आदित्य और अमित हैं।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी अभिनेती खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। खेसारी की शादी उनके फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा है। खेसारी और चंदा के दो बच्चे हैं एक बेटा ऋषभ और बेटी कृति यादव। खेसारी की बेटी कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी हैं।
पढ़ें: सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल, कहा- 'नहीं पता चलेगा लटकाया गया या लटककर मरे'