भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। धोनी ने खुद ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। धोनी के सन्यास लेने के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी इस बात की घोषणा कर दी कि वो भी अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। धोनी और रैना के क्रिकेट से सन्यास लिए जाने की खबर से सभी लोग सख्ते में हैं। वहीं अब बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ रही है।
एमएस धोनी ने लिया क्रिकेट से सन्यास, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी के पोस्ट साझा करते ही तमाम बॉलीवुड अभिनेताओं की प्रतिक्रिया उनकी पोस्ट पर आना शुरू हो गई। अभिनेता रणवीर सिंह ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू माही भाई...हमें गर्व के पल देने के लिए धन्यवाद'। इसके अलावा भी कई टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी धोनी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। सभी का कहना है कि धोनी हमेशा उनके दिल में रहेंगे।
Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने धोनी के रिटायरमेंट के बाद ट्वीट कर अपने प्रतिक्रिया दी। रणदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए धोनी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'नहीं.... तुम सबसे अच्छे के लिए पहचाने जाते हो.. मनोरंजन करने के लिए शुक्रिया!' तो वहीं रणदीप ने सुरेश रैना के लिए भी पोस्ट साझा किया। रणदीप ने सुरेश रैना के लिए लिखा, 'बहुत याराना लगता है। अब बहुत हुआ... शानदार गेम और एग्रेसिव मनोरंजन के लिए शुक्रिया सुरेश रैना भाई।'
Nooooo !!!
बहुत याराना लगता है ।।
You’ve always known the best ..
Thanks for the entertainment 🙏🏽🤗 #Dhoni #MSDhoni pic.twitter.com/0Jwqb4hgaT
It’s too much...
thank you for all the gentleness and the aggressive entertainment Suresh Raina bro 🤗🙏🏽#rainaretires #raina pic.twitter.com/Ycvq6Di6Xi
बिग बॉस सीजन 13 के विजेता और टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी धोनी के लिए ट्वीट किया। सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यहां बहुत से खिलाड़ी और कप्तान रहेंगे लेकिन धोनी जैसा कोई नहीं आएगा। वो आदमी जिसने हमेशा सामने से लीड किया है। बहुत से खिलाड़ी रिकॉर्ड्स के लिए खेलते हैं पर आपने जीतने के लिए खेला और रिकॉर्ड बनाए। भारत आपको बहुत मिस करेगा। धन्यवाद एमएस धोनी और रैना आपके कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए।'
There will be a lot of players & captains bt there can never b another #Dhoni..D man who always lead frm d front ..many play fr records you played to win and made records....India will miss you terribly.Thank you #MSDhoni & #Raina for your immense contribution to Team India !
तो वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने भी धोनी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमारे दिल से आपका रिटायरमेंट कभी नहीं होगा।' रितेश के अलावा कार्तिक आर्यन, तापसी पन्नू जैसे सितारों ने भी धोनी रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
No retirement from our hearts ♥️ #MSDhoni @msdhoni pic.twitter.com/SMRA15L00L
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
पढ़ें: EXCLUSIVE: धोनी ने अडानी की बिल्डिंग में खोली फिल्म कंपनी, साल भर से चल रही थी रिटायरमेंट की तैयारी