फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के रिटायरमेंट पर सुशांत ने दिया था ये जवाब, खुद सामने बैठे थे माही

Sun, 16 Aug 2020 01:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 16 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni retirement when sushant singh rajput reply on dhoni retirement
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का एलान कर दिया। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर इस खबर ने हर  क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया। धोनी ने क्रिकेट में जो योगदान दिया है, वो अनमोल है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी धोनी के बहुत बड़े फैन थे। धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत ने ही उनका किरदार निभाया था। इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। 



ms dhoni retirement when sushant singh rajput reply on dhoni retirement
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने कड़ी मेहनत की थी। और उनकी ये मेहनत दर्शकों को पर्दे पर साफ दिखी थी। इसी वजह से एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी सुपरहिट रही। सुशांत फिल्म में ऐसे दिख रहे थे कि मानो धोनी ही हों।

ms dhoni retirement when sushant singh rajput reply on dhoni retirement
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी की शूटिंग से पहले सुशांत सिंह राजपूत कई दिनों तक महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहे। उन्होंने माही की हर बात को बड़ी बारीकी से देखा। उनकी हर आदत को अच्छे से समझा। खासकर उनके क्रिकेट खेलने का तरीका सुशांत ने बखूबी पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni retirement when sushant singh rajput reply on dhoni retirement
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत और धोनी से साथ मिलकर ही इस फिल्म का प्रमोशन किया था। एक बार जब सुशांत से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने इसका बड़ा सटीक जवाब दिया था। सुशांत ने कहा था कि मुझे लगता है कि धोनी को कब रिटायरमेंट लेना चाहिए ये फैसला धोनी से बेहतर कोई नहीं ले सकता।

विज्ञापन
ms dhoni retirement when sushant singh rajput reply on dhoni retirement
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने कहा था, 'जब आप लीडरशिप पर कोई किताब पढ़ते हैं तो आपको समझ में आता है कि उनमें वो सारी अच्छाइयां हैं। जब आप किसी ऐसे इंसान की बात कर रहे हैं जिसने सालों तक देश की सेवा की है तो मेरा मानना है कि इस सवाल का जवाब उनसे बेहतर कौन कोई और नहीं दे सकता।'

EXCLUSIVE: धोनी ने अडानी की बिल्डिंग में खोली फिल्म कंपनी, साल भर से चल रही थी रिटायरमेंट की तैयारी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed