{"_id":"5f382baa2a54293aa9330ae3","slug":"mahendra-singh-dhoni-started-his-own-entertainment-company-before-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: धोनी ने अडानी की बिल्डिंग में खोली फिल्म कंपनी, साल भर से चल रही थी रिटायरमेंट की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: धोनी ने अडानी की बिल्डिंग में खोली फिल्म कंपनी, साल भर से चल रही थी रिटायरमेंट की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी मेहनतकश लोगों के लिए तरक्की पाने की मिसाल हैं। मिसाल वह इस बात की भी हैं कि मेहनत और किस्मत एक साथ काम आए तो फिर इंसान कैसे देखते देखते देश के सबसे रईस लोगों में गिना जाने लगता है। धोनी का शनिवार को क्रिकेट से घोषित संन्यास अप्रत्याशित नहीं है। इसकी तैयारी वह साल भर से कर रहे थे।
2 of 5
धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
- फोटो : पंकज शुक्ल, मुंबई
झारखंड के कंपनी रजिस्ट्रार के दस्तावेज बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और सूरज सिंह को कंपनी का निदेशक बनाकर 25 जनवरी 2019 को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली गई। नाम रखा गया, धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड। धोनी ने इससे पहले भी एक एंटरटेनमेंट कंपनी चलाने की कोशिश की थी, लेकिन उसमें उनके क्रिकेट की दुनिया के बिजनेस पार्टनर अरुण पांडे भी शामिल थे। ये नई कंपनी बिना अरुण पांडे के चलेगी।
3 of 5
धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
- फोटो : पंकज शुक्ल, मुंबई
दुनिया में ओटीटी और टीवी कंटेंट बनाने वाली बड़ी कंपनी बानीजे की भारतीय शाखा बानीजे इंडिया से हाथ मिलाने के बाद ही धोनी ने मनोरंजन की दुनिया में मजबूत कदम रखने की तैयारी की है। डिजनी प्लस हॉटस्टार के लिए उनकी कंपनी कंटेंट बनाना शुरू भी कर चुकी है। बानीजे की भारतीय शाखा के सर्वेसर्वा हैं, कभी एंडेमॉल शाइन की देखरेख करते रहे दीपक धर। एंडेमॉल के पास ही भारत में 'बिग बॉस' जैसे दुनियाभर में लोकप्रिय कार्यक्रम बनाने का लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बानीजे इंडिया और धोनी एंटरटेनमेंट ने इसके बाद ही संयुक्त उपक्रम में मनोरंजक कार्यक्रम बनाने का फैसला किया। सुशांत सिंह राजपूत को अपने साथ लेकर नीरज पांडे के निर्देशन में अपनी बायोपिक बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस संयुक्त उपक्रम के एलान के वक्त कहा था कि उनके पास कहने को बहुत कुछ है और ये सब वह ऑडियो वीडियो माध्यम से दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के दौरान ही ये पता चला कि धोनी ने अपनी कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट का नया दफ्तर मुंबई के अंधेरी पश्चिम की सबसे पॉश इमारत अडानी वेस्टर्न हाइट्स में खोल लिया है। इस दफ्तर की पूजा कोरोना का संक्रमण काल शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले हुई थी। धोनी ने अपनी कंपनी का लोगो भी बहुत शानदार बनाया है। इसमें एक कैमरा है और जहां रील लगाने की जगह होती थी, वहां दो क्रिकेट की गेंदें बनी हुई हैं। इशारा साफ है कि धोनी अभी क्रिकेट के मैदान से दूर हुए हैं, लेकिन क्रिकेट से नहीं। कंपनी का फेसबुक पेज भी अभी 25 अप्रैल को ही बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।