भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा हो या फिर आम्रपाली दुबे, ये सभी अभिनेत्रियां अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर बोल्डनेस की वजह से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और फैंस भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा ये अभिनेत्रियां अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। इनकी लव लाइफ के बारे में फैन जानना चाहते हैं और इसी वजह से लाखों-करोड़ों लोग इन स्टार्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
भोजपुरी: तलाक लेकर पति से अलग हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, अकेले ही बिता रहीं अपनी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजना सिंह
अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री ‘हॉट केक’ कही जाती हैं, जो अपनी बोल्डनेस की वजह से फैंस के बीच छाई हुई हैं। अंजना ने भोजपुरी अभिनेता यश मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, यश और अंजना अलग हो चुके हैं। पति से तलाक लेने के बाद अब अंजना सिंगल हैं।
अलीना शेख
एक्ट्रेस अलीना शेख भी पति मुदस्सिर अली से तलाक के बाद से सिंगल हैं। अलीना शेख ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उनके पति मुदस्सिर ने उन्हें स्टांप पेपर के जरिए तलाकनामा भेजा है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी।
पाखी हेगड़े
इस लिस्ट में पाखी हेगड़े का नाम भी शामिल है, जिन्होंने साल 2014 में फिल्म डायरेक्टर उमेश हेगड़े से शादी रचाई थी। पाखी के दो बच्चे हैं। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद पाखी और उमेश ने तलाक ले लिया और आज के समय में पाखी सिंगल हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं लेकिन एक समय था जब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सक्रिय थीं। अभिनेत्री ने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई और दूसरी बार उन्होंने अभिनव कोहली संग सात फेरे लिए। हालांकि, आज के समय में वह सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ खुश हैं।