सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: कम समय में ही इन सितारों ने बटोर ली दौलत शोहरत, एक फिल्म की फीस आपको हैरानी में डाल देगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Sep 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: these are Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors In Industry the fee of a film will surprise you
भोजपुरी एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्में भी काफी पसंद की जाती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की तरह भोजपुरी सितारे भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। अक्सर इन कलाकारों को कमाई के मामले में बॉलीवुड के कलाकारों से कम आंका जाता है। लेकिन, सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। दरअसल, भोजपुरी में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो कम समय में करोड़पति बन गए हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में- 

 

खेसारी लाल यादव

एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्में करने के मामले में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं थी। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है।

Trending Videos
Bhojpuri: these are Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors In Industry the fee of a film will surprise you
दिनेश लाल यादव  - फोटो : सोशल मीडिया

दिनेश लाल यादव 

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है, जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: these are Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors In Industry the fee of a film will surprise you
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फीस भी कुछ कम नहीं है। वह एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है। पवन सिंह विज्ञापन करते हुए भी नजर आते हैं, जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

Bhojpuri: these are Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors In Industry the fee of a film will surprise you
रितेश पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश पांडेय

एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी आवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय के एक गाने 'पियवा से पहिले' ने खूब धूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: these are Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors In Industry the fee of a film will surprise you
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

 

राकेश मिश्रा

सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश मिश्रा पहले सिंगर थे। बाद में फिल्म 'प्रेम दीवानी' से वह एक्टिंग फील्ड में आ गए। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा थीं।  राकेश मिश्रा ने कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। राकेश एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख चार्ज करते हैं।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed