भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे एक विदेशी अभिनेत्री के साथ हैं। यही नहीं वीडियो में वे अभिनेत्री को भोजपुरी सिखाते नजर आ रहे हैं।
विदेशी अभिनेत्री को भोजपुरी सिखा रहे खेसारी लाल यादव, देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो
विदेशी अभिनेत्री और खेसारी लाल ने हाथ में कॉफी ले रखा है। अभिनेत्री पूछती हैं कि ‘खेसारी कॉफी अच्छा बा या हम।‘ आगे खेसारी कहते हैं कि ‘तू, तोहरा ल सुंदर कुछ होइ सकेला का।‘ खेसारी मजाक बनाते हुए कहते हैं कि ‘नाइस गाय।‘
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है खेसारी लाल यादव शूटिंग लोकेशन पर हैं। जहां फिल्म में यह विदेशी अभिनेत्री भी हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘देसी बाबू अंग्रेजी मैडम #खेसारी के रंग, का भाई लोग कईसन लागल, लव यू।‘ खेसारी लाल यादव के वीडियो पर प्रशंसकों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
खेसारी लाल किसान आंदोलन को समर्थन देने को लेकर चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ के बाद खेसारी ने भी अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा था। खेसारी लाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरूरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।'
