दो अलग अलग परंपराओं के अभिनेताओं को एक साथ लाकर एक ही फ्रेम में सजाने का काम हॉलीवुड से लेकर हिंदी सिनेमा और आगे दक्षिण का सिनेमा अरसे से करता रहा है। इरादा यही होता है कि फिल्म देखने वालों का फिल्म से अपनापन जोड़ा जाए और फिर उनकी भावनाओं को छेड़कर मुनाफा बटोरा जाए। कंटेंट अच्छा हो तो ऐसा करने में बुराई भी नहीं है। और, इसी कड़ी को अब आगे बढ़ाते दिख रहे हैं हिंदी फिल्मों के अभिनेता रणवीर सिंह और तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू।
रणवीर ने महेश बाबू से कैमरे के सामने किया मुकाबला, ‘83’ की रिलीज से पहले साउथ में होगा लिटमस टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर और महेश की ये जोड़ी एक विज्ञापन में साथ आई है। दो अलग अलग ध्रुवों के सुपरस्टार साथ आए हैं तो कुछ तो कॉमन कनेक्शन होगा ही। कनेक्शन यहां ये है कि दोनों को एक कोला ब्रांड ने अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। दिल्ली में पारा चार डिग्री के करीब है लेकिन मुंबई और उसके आगे दक्षिण की आखिरी आबादी तक मौसम ऐसा नहीं है। वहां कोला अब भी खूब बिक रहा है।
एक्शन से भरपूर इस विज्ञापन में महेश और रणवीर कोला की आखिरी बोतल हथियाने का असंभव-सा दिखने वाला काम करते हैं और इस चक्कर में दोनों को ज़ॉम्बियों की एक सेना से भी युद्ध करना पड़ता है। दोनों सितारे एक्शन हीरो भी रहे हैं और शायद इसलिए दोनों को लेकर ऐसा जबर्दस्त एक्शन वाले स्टंट सोचे गए ताकि इसके जरिए उनके फैंस को प्रभावित किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक यह विज्ञापन हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यहां अंदरखाने की खबर ये भी है कि ये काम जानबूझकर इसलिए अभी यूं भी किया गया कि इससे दक्षिण भारतीय राज्यों में रणवीर के स्टारडम का पता चल सके। रणवीर की एक फिल्म ‘83’ नए साल में अखिल भारतीय स्तर पर अलग अलग भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म को तेलुगू में भी डब किया गया है। ऐसे में इस विज्ञापन के तेलुगू संस्करण को लेकर मिलने वाली प्रतिक्रिया दिलचस्प रहेगी।