फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: आ रही है मंजुलिका, कॉमेडी और हॉरर के बीच फंसेगी ‘भूल भुलैया 2’? सामने आए ट्रेलर से मिले संकेत

Tue, 26 Apr 2022 01:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Apr 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer out kartik Aaryan tabu and kiara advani film released on 20 May 2022
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेडिट फिल्म 'भुल भूलैया 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस नजरें बनाए बैठे हैं और इस इंतजार के बीच अब फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है। जी हां, कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें कार्तिक मंजुलिका नाम की भूतनी से पंगा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर सीन्स का भी तड़का लगाने की कोशिश की गई है। 

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer out kartik Aaryan tabu and kiara advani film released on 20 May 2022
भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक - फोटो : Instagram

3 मिनट 16 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत पॉपुलर 'सॉन्ग आमी जे तोमार' के साथ होती है, जिससे थोड़ा डर का माहौल बनाया जाता है। इसके बाद एंट्री होती है, मंजुलिका की जो 15 साल बाद वापिस आ गई है। मंजुलिका काला जादू करने में सक्षम है। इसके बाद कार्तिक आर्यन धांसू एंट्री करते हैं, जो मंजुलिका को फिर से कैद करने के लिए आए हैं। लेकिन वह भागने की कोशिश करते भी दिखाई देते हैं। ट्रेलर में कार्तिक और कियारा आडवाणी का लव एंगल भी है।

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer out kartik Aaryan tabu and kiara advani film released on 20 May 2022
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में एक ट्विस्ट भी दिखाया गया है। मंजुलिका के रूप में कियारा आडवाणी हैं, जिसे देखकर कार्तिक आर्यन हैरान रह जाते हैं। कियारा आडवाणी के कुछ हॉरर सीन्स भी दिखाए गए हैं, जिसमें वह अपने मंजुलिका वाले अवतार में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer out kartik Aaryan tabu and kiara advani film released on 20 May 2022
'भूल भुलैया 2' - फोटो : instagram
'भूल भुलैया 2' पहले साल 2021 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना का वजह से इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। अब 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू भी नजर आएंगे। वहीं 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर आए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed