{"_id":"672f7b52fc0197a3860d7c69","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-actor-kartik-aaryan-to-start-shooting-pati-patni-aur-woh-2-before-anurag-basu-film-report-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा
अनुराग बसु ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल, निर्देशक अपनी आगामी फिल्म मेट्रो... इन दिनों को और बेहतर बनाने को इस समय प्राथमिकता दे रहे हैं। 2007 की हिट फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के इस सीक्वल में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे प्रभावशाली कलाकार अपने अभिनय का जादू चलाते नजर आने वाले हैं।
2 of 5
अनुराग बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिर से कुछ सीन शूट कर रहे अनुराग
सितंबर में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बावजूद अनुराग बसु ने फिल्म के भावनात्मक गहराई और कथात्मक प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को और बेहतर करने की इच्छा व्यक्त की। फिर से शूटिंग करने के इस फैसले ने कार्तिक आर्यन के साथ उनके परियोजना की समयसीमा को भी प्रभावित किया है।
3 of 5
अनुराग बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम- अनुराग बसु
इस वजह से कर रहे दोबारा शूट
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, "अनुराग कुछ दृश्यों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, खासकर भावनात्मक सीन को लेकर। उन्हें लगा कि कुछ दृश्यों को फिर से शूट करने से कहानी को मदद मिलेगी और लोग इससे बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन शुरू करेंगे ये फिल्म
सूत्र ने आगे कहा, "कार्तिक आर्यन की रोमांटिक म्यूजिकल, जो इस महीने शुरू होने वाली थी, अब कुछ महीनों के लिए टाल दी गई है। कार्तिक आर्यन इस समय का उपयोग करते हुए मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म पति पत्नी और वो 2 पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। वह दिसंबर की शुरुआत में पति पत्नी और वो 2 शुरू करेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।