फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान ने किया खुलासा, करीना से शादी करने के कारण मिलीं जान से मारने की धमकियां

Sat, 09 Nov 2024 06:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Nov 2024 06:25 PM IST
सार


इन दिनों कई कलाकारों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक समय रहा, जब सैफ अली खान को भी जान से मारने की धमकी मिली। असल में उन्हें करीना से शादी के कारण ये धमकियां मिलीं। इस बारे में सैफ पहले कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan spoken receiving death threats when his wedding with Kareena Kapoor was announced
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लंबा समय हो गया है। दोनों एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी रहे हैं। करीना और सैफ के दो प्यारे बेटे भी हैं। इस जोड़ी को बॉलीवुड में पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। सैफ और करीना आज भी उतने ही प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं, जितना शादी से पहले थे। असल में इन दोनों ने अपनी शादी के समय कई तरह की परेशानियों का सामना किया। इन परेशानियों ने दोनों को काफी मजबूत बना दिया। सैफ ने शादी के समय की इस समस्या के बारे में कई बार बात की है कि कैसे उन्हें और करीना को शादी करने से पहले जान से मारने की धमकियां मिलीं, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते थे। 

Saif Ali Khan spoken receiving death threats when his wedding with Kareena Kapoor was announced
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan, सोशल मीडिया

शादी से पहले मिला धमकी भरा खत
सैफ ने कुछ इंटरव्यूज में बताया है कि जब वह और करीना शादी करने वाले थे तो उनके माता-पिता को धमकियां मिलने लगीं। अनजान लोगों की तरफ से कुछ खत लिखे गए, जिसमें कहा गया कि अगर ये शादी हुई तो गोली से जवाब मिलेगा। इस कारण उनके परिवारों को काफी चिंता हो रही थी। आखिर में दोनों ने शादी की और कोई भी बुरी घटना नहीं घटी। 

Saif Ali Khan spoken receiving death threats when his wedding with Kareena Kapoor was announced
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ की मां शर्मिला टैगोर के साथ भी ऐसा हुआ
पटौदी खानदान में यह पहली बार नहीं था कि किसी को शादी करने के कारण धमकियां मिली। सैफ के अलावा उनके माता- पिता को भी अपने समय में शादी करने के कारण धमकियां मिलीं। उनके माता-पिता भी अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे। शायद यही कारण रहा कि जब सैफ को भी करीना से शादी करने के कारण धमकियां मिलीं, तो उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan spoken receiving death threats when his wedding with Kareena Kapoor was announced
सैफ अली खान और करीना की फिल्म 'टशन' - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ-करीना को साथ काम करने के दौरान हुआ इश्क 
सैफ अली खान और करीना कपूर को एक-दूसरे से प्यार फिल्म 'टशन' में साथ काम करने के दौरान हुआ। इन दोनों ने इसके बाद भी कई फिल्मों में काम किया। आज भी दोनों कई एड फिल्म्स साथ करते हुए नजर आते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैंस के लिए अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan spoken receiving death threats when his wedding with Kareena Kapoor was announced
सैफ अली खान- करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

साथ में की कई फिल्में 
सैफ अली खान और करीना ने 'टशन' के अलावा कई और फिल्में भी की हैं। इसमें 'ओंकारा','एजेंट विनोद', 'कुर्बान' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। इन दोनों ने एक एनिमेटिड फिल्म में अपनी आवाज भी दी इस फिल्म का नाम 'रोडसाइड रोमियो' था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed